search

निकाय चुनावों में बाजी मारने के लिए भाजपा इन रणनीतियों पर कर रही काम, फीडबैक लेने वरिष्ठ नेताओं को उतारा मैदान में

LHC0088 2026-1-21 19:26:17 views 1260
  



राज्य ब्यूरो,रांची। राज्य में जल्द ही होने वाले नगर निकाय चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर वरिष्ठ नेताओं की टीम को प्रमंडलों के दौरे पर भेजा जा रहा है।

24 जनवरी से 29 जनवरी तक अगल-अलग प्रमंडलों में जाकर वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और नगर निकाय चुनाव में जीत की संभावना वाले प्रत्याशियों की पहचान करेंगे।

निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं होने से भी भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को इसमें उतारेगी और उनके लिए प्रचार अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा प्रत्याशियों के चयन में सक्रिय रहेंगे।

केंद्रीय नेतृत्व ने भी निकाय चुनावों में भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत दिलाने के लिए ठोस रणनीति बनाने को कहा है। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ समेत दूसरे नेता भी निकाय चुनाव में जीत दिलाने के लिए क्षेत्र में बैठकें कर रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन और मधु कोड़ा को भी निकाय चुनाव के लिए बनाई गई कोर टीम में शामिल किया गया है। पार्टी का मानना है कि आदिवासी नेताओं का दायरा बढ़ाकर अपने आधार वोट को बढ़ाया जा सकता है।

हालांकि विधानसभा चुनाव में यह रणनीति काम नहीं कर पाई, लेकिन भाजपा अभी आदिवासी समाज के बड़े नामों को साथ जोड़कर आगे बढ़ने में लगी रहेगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166880