search

बस लंका जाने से मना किया था... वाराणसी में इतनी-सी बात पर सिरफिरे ने ऑटो चालक का काट दिया था गला

cy520520 2026-1-21 16:56:52 views 1238
  

तस्वीर - AI Generated



जागरण संवाददाता, वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर में सोमवार की देर रात अशोक विहार कालोनी निवासी आटो चालक 30 वर्षीय महेश यादव की हत्या सिरफिरे युवक ने लंका जाने से इंकार करने जैसी मामूली बात की नाराजगी में की थी।

वारदात के कुछ देर बाद पुलिस उसे गिरफ्तार की तो उसने दारोगा की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की, लेकिन उसकी गतिविधि से अलर्ट पुलिस ने बचाव में फायरिंग की तो गोली पैर में लगने से वह जख्मी होने से पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान नेवादा सुंदरपुर निवासी हत्यारोपित विष्णु यादव ने पुलिस को खूब छकाया। वह बार-बार कहता रहा कि उसे शक था कि आटो चालक उसकी हत्या कर सकता है।

सहायक पुलिस आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि हत्यारोपित विष्णु यादव को जेल भेज दिया गया। एसीपी ने बताया कि आटो चालक महेश यादव सुंदरपुर के पास मंडुआडीह जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहा था।

उसी समय पहुंचा विष्णु लंका चलने के लिए कहने लगा, लेकिन जब आटो चालक महेश ने मना किया तो हत्यारोपित ने पीछे से उसके गले पर हमला कर जान ले ली। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपित साइको की तरह हरकत करता था जिससे उसके परिवार के लोग उससे दूर हो गए थे।

उसने साल भर पहले बहन को भी घर से भगा दिया था। घटना के बाद आरोपित को पुलिस ने कंबल फेंककर उसे किसी तरह से पकड़ा था। विष्णु की मौत की खबर पर उनकी पत्नी तथा तीन बच्चों का रोकर बुरा हाल था।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164482