search

Essay on Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर हिंदी में निबंध, बेहतर स्पीच तैयार करने में मिलेगी मदद

deltin33 2026-1-21 14:58:56 views 670
  

Essay on Republic Day 2026



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हमारा देश भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। इसी लोकतंत्र को सेलिब्रेट करने के लिए इस बार देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दिन को पूरा देश राष्ट्रीय पर्व के रूप में सेलिब्रेट करता है। इस दिवस के उपलक्ष्य में स्कूलों कॉलेजों में निबंध प्रतियोगिताएं, भाषण प्रतियोगिताओं आदि का आयोजन किया जाता है। अगर आप भी इस बार की निबंध प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं तो यहां से एक बेहतरीन निबंध प्राप्त कर सकते हैं। इस निबंध में बहुत से तथ्य भी दिए जा रहे हैं जो आपकी स्पीच तैयार करने में सहायक होगा।
Republic Day 2026 Essay: गणतंत्र दिवस पर निबंध

प्रस्तावना
भारत दुनिया का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है। किसी भी देश के बेहतर संचालन के लिए उसका संविधान बेहद अहम माना जाता है। हमारा संविधान दुनिया का सबसे अच्छा संविधान माना जाता है क्योंकि इसमें हर किसी के लिए चाहे वो कोई भी हो समान अधिकार प्रदान किये गए हैं। हमारा संविधान अनेकता में एकता से समाहित है और यही एकता एक राष्ट्र को विश्व पटल पर मजबूती से खड़ा रखने का काम करती है।
ऐसे ही संविधान को सेलिब्रेट करने के लिए प्रतिवर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष यानी कि 2026 में देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट कर रहा है।
वंदे मातरम थीम के साथ इस मनाया जा रहा रिपब्लिक डे

इस वर्ष हमारे राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को 150 वर्ष पूरे हो गए हैं। इसी के चलते इस बार का गणतंत्र दिवस वंदे मातरम के 150 वर्ष (150 YEARS OF VANDE MATARAM) थीम के साथ मनाया जा रहा है। इसी थीम के साथ कर्तव्य पथ पर विभिन्न राज्यों की झांकियां, विभिन्न सेनाओं की टुकड़ियों एवं बैंड का प्रदर्शन किया जायेगा।
26 जनवरी को लागू हुआ था संविधान

भारत ने अंग्रेजों से आजादी तो 15 अगस्त 1947 को प्राप्त कर ली लेकिन उसके बाद संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। संविधान को तैयार होने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा। संविधान के तैयार होने के बाद 26 नवंबर 1949 को इसे राष्ट्र को समर्पित कर दिया गया था। इसके दो महीने बाद 26 जनवरी 1950 को इसे देशभर में लागू कर दिया गया।
संविधान को डॉ भीमराव अंबेडकर तैयार किया गया। संविधान बनाने के लिए एक संविधान सभा को बनाया गया था जिसमें डॉ अंबेडकर के साथ ही जवाहरलाल नेहरू, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद, पंडित गोविंद बल्लभ पंत, आचार्य जेबी कृपलानी, शरत चंद्र बोस, सच्चिदानंद सिन्हा थे। इस संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद थे।

  

(Image-freepik)
निष्कर्ष

26 जनवरी को देश एक राष्ट्रीय त्योहार के रूप में सेलिब्रेट करता है। यह त्योहार जाति-पांति, भेदभाव, ऊंच नीच से परेय है। ऐसे में हम सभी को इस गणतंत्र दिवस पर प्रण लेना चाहिए कि हम अपने संविधान का पूरी तरह से पालन करेंगे और समाज में आज भी पनपे भेदभाव को खदेड़कर बाहर कर देंगे। इससे देश एक दिशा में आगे बढ़कर विश्व पटल पर शीर्ष स्थान हासिल करेगा।

यह भी पढ़ें- 77th Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय गीत सहित प्रसिद्ध कविताएं यहां करें प्राप्त
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477859