search

खगड़िया शहर को मिलेगा नया बाईपास, नगर सुरक्षा बांध से जलजमाव और जाम से मुक्ति

deltin33 2026-1-21 14:26:40 views 799
  



जागरण संवाददाता, खगड़िया। खगड़िया नगर सुरक्षा बांध का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मालूम हो कि यह खगड़िया शहर के लिए लाइफ लाइन बनने जा रहा है। नगर सुरक्षा बांध का ऊंचीकरण, चौड़ीकरण और कालीकरण कार्य होना है। इसके साथ ही तीन जलद्वार का भी निर्माण होना है।

जलद्वार निर्माण कार्य भी युद्धस्तर पर चल रहा है। जलद्वार बनने से खगड़िया शहर को बहुत हद तक जल जमाव से मुक्ति मिलेगी।मालूम हो कि जल जमाव यहां की सबसे बड़ी समस्या है।
तीन जलद्वार बनने के बाद शहर को जल जमाव से मिलेगी मुक्ति

बरसात के मौसम में जल जमाव से बड़ी आबादी प्रभावित होती है। मूसलाधार वर्षा होने पर जन जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। जेएनकेटी मैदान में पानी भर जाता है। इससे मार्निंग वाक समेत खेल-कूद में दिक्कत होती है।

शहर का दाननगर समेत कई मोहल्ले जल जमाव से गंभीर रूप से प्रभावित होता है। अब तीन जलद्वार बनने से शहर का पानी निकासी में आसानी होगी। जलद्वार के माध्यम से पानी बूढ़ी गंडक में गिराया जाएगा। मालूम हो कि शहर के सीमान से हाेकर बूढ़ी गंडक बहती है।
नया बाईपास मिलेगा

नगर सुरक्षा बांध के रूप में शहर को नया बाईपास मिलेगा। इससे शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी। मालूम हो कि जाम रोजाना की समस्या में शामिल है। यह बाईपास एनएच-31 खगड़िया बस पड़ाव से कुछ ही दूरी पर होगा, जबकि बखरी बस पड़ाव से भी सीधा जुड़ाव है। जिसके कारण नगर वासियों को नई सड़क मिलने के साथ ही जाम से निजात मिलेगी।
बाढ़ पर नियंत्रण

खगड़िया शहर के सीमान से होकर बूढ़ी गंडक बहती है। जब गंगा बढ़ती है, तो बूढ़ी गंडक में उफान आ जाता है। इससे शहर पर बाढ़ का खतरा रहता है। नगर सुरक्षा तटबंध के ऊंचीकरण, चौड़ीकरण और कालीकरण के बाद यह खतरा नहीं रहेगा।
सांसद ने लिया जायजा

निर्माणाधीन नगर सुरक्षा बांध का जायजा बुधवार को खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने लिया। उन्होंने बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-एक, खगड़िया, के कार्यपालक अभियंता राजीव भगत से इसके संबंध में जानकारी ली। इस मौके पर सदर विधायक बबलू मंडल, भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, लोजपा(रा) जिलाध्यक्ष मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
एक नजर में नगर सुरक्षा बांध

  • लंबाई: 2.79 किलोमीटर
  • लागत खर्च: 19.39 करोड़
  • कार्य पूरा होने की तिथि: दिसंबर 2026


नगर सुरक्षा बांध का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। तीन जलमीनार प्रस्तावित है। जिसका भी कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। गुणवत्ता एवं विशिष्टि के साथ ससमय कार्य पूरा कर लिया जाएगा। - राजीव भगत, कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-एक, खगड़िया
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477859