search

JEE Main 2026: जेईई मेन पहली शिफ्ट की परीक्षा खत्म, क्वेश्चन पेपर एग्जाम एनालिसिस यहां करें चेक

deltin33 2026-1-21 12:56:44 views 730
  

jee main 2026 question paper



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन सेशन 1 परीक्षा आज से शुरू हो रही है। पहली शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन सुबह 9 से 12 बजे तक करवाया गया है। पहली शिफ्ट की परीक्षा में देशभर के लाखों छात्रों ने भाग लिया। परीक्षा में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स से बातचीत एवं कोचिंग सेंटर्स द्वारा पेपर के एनालिसिस में पता चला है कि पहले सेशन की परीक्षा का प्रश्न पत्र का स्तर मीडियम स्तर का रहा है। छात्रों ने बातचीत में बताया कि कुछ सेक्शन मध्यम से कठिन स्तर के थे वहीं कुछ सेक्शन से मीडियम स्तर के प्रश्न पूछे गए थे।
2nd शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन अपरान्ह 3 बजे से शाम 6 बजे तक करवाया जायेगा। इसके बाद स्टूडेंट्स दोनों ही पेपर्स के कठिनाई के स्तर सहित अन्य डिटेल हासिल कर पाएंगे।
आने वाले पेपर्स के लिए ले सकते हैं मदद

छात्र आज आयोजित होने वाली JEE Main परीक्षा के प्रश्न पत्र की समीक्षा करके अपनी तैयारियों को और भी पुख्ता कर सकते हैं और साथ ही जान सकते हैं कि किस सेक्शन से कितने प्रश्न व कितने अंकों के लिए प्रश्न पूछे जा रहे हैं। स्टूडेंट्स अधिक भार वाले अध्यायों पर ध्यान केंद्रित करने और संख्यात्मक अनुभागों के लिए अभ्यास कर सकते हैं।
विषय के अनुसार परीक्षा की तिथि एवं शिफ्ट टाइमिंग

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई मेन BE/ BTech (पेपर 1) का आयोजन 21, 22, 23 एवं 24 जनवरी को करवाया जायेगा। 28 एवं 29 जनवरी को BE/ BTech (पेपर 1) के साथ ही पेपर 2A (B. Arch), पेपर 2B (B. Planning) और पेपर 2A & 2B (B. Arch & B. Planning both) का आयोजन किया जायेगा। परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्ट में संपन्न होगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 3 बजे से शाम 6 बजे तक करवाया जायेगा।

यह भी पढ़ें- JEE Main Exam Instructions: जेईई मेन सेशन-1 परीक्षा आज से हो रही स्टार्ट, एग्जाम गाइडलाइंस शिफ्ट टाइमिंग व अन्य डिटेल करें चेक
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477873