search

पूर्वोत्तर का उत्सव: मणिपुर, मेघालय और त्रिप ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 509

त्रिपुरा की परंपरा और आधुनिकता पर पीएम मोदी ने जताया गर्व  


  • मणिपुर की खेल और संस्कृति की जुनून को सराहा प्रधानमंत्री ने
  • मेघालय की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक जीवंतता पर बोले पीएम मोदी
  • अमित शाह ने तीनों राज्यों को दी बधाई, विकास और प्रगति की कामना की
नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के तीन राज्य मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि अपने प्रयासों से जीवन के हर क्षेत्र में इन राज्यों के लोगों को सफलता मिले।   




त्रिपुरा के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "त्रिपुरा की यात्रा परंपरा और आधुनिकता के एक उल्लेखनीय मिश्रण से चिह्नित है। राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व परिवर्तन देखे हैं और इसके लोग भारत के विकास पथ को गति दे रहे हैं। मैं कामना करता हूं कि आने वाले समय में त्रिपुरा में महत्वपूर्ण समृद्धि आए।"  
मणिपुर राज्य स्थापना दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "मैं राज्य की अपनी बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मणिपुर के लोग भारत की प्रगति में योगदान दे रहे हैं। खेल, संस्कृति और प्रकृति के प्रति इस राज्य का जुनून तारीफ के काबिल है। आने वाले समय में भी यह राज्य विकास के रास्ते पर आगे बढ़ता रहे।"  




प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, "मैं मेघालय के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मेघालय के लोगों ने हमारे देश के विकास में मजबूत योगदान दिया है। राज्य की सांस्कृतिक जीवंतता और प्राकृतिक सुंदरता की हर जगह तारीफ होती है। भविष्य में मेघालय विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।"  
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, "विकास में नई ऊंचाइयों को छूते हुए त्रिपुरा ने आज खुद को भारत के विकास में एक गौरवशाली योगदानकर्ता के रूप में स्थापित किया है। कामना है कि मुख्यमंत्री माणिक साहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए आगे बढ़ते रहें।"  




उन्होंने मणिपुर को एक जीवंत संस्कृति और प्रतिभाशाली लोगों से समृद्ध राज्य बताते हुए कहा कि यह हमेशा से हमारा गौरव रहा है। आने वाले समय में यह राज्य नई ऊंचाइयों को छुए। मणिपुर के हमारे बहनों और भाइयों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं।  
गृह मंत्री अमित शाह ने मेघालय को समृद्ध जैव विविधता का केंद्र और संस्कृतियों और रीति-रिवाजों का संगम बताया। उन्होंने कहा कि मेघालय भारत की भावना को बहुत मजबूती देता है। कामना है कि यह राज्य प्रगति में नए मील के पत्थर हासिल करे।






Deshbandhu




PM Modidelhi newspoliticsManipur Tripura










Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1310K

Credits

administrator

Credits
138860