search

UP Weather: तीन दिन बाद बदलेगा मौसम, बूंदाबांदी के आसार; लौटेगी ठंड

LHC0088 2026-1-21 10:58:10 views 1242
  

पश्चिमोत्तर भारत में कल से सक्रिय होगा एक नया पश्चिमी विक्षोभ. File Photo



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। तेजी से बढ़ रहे तापमान पर जल्द लगाम लगेगी। तीन-चार दिन के लिए ठंड एक बार फिर लौटेगी। 23 जनवरी की शाम से पश्चिमोत्तर से बादल आएंगे। 24 जनवरी को गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की वजह बनेंगे।

पश्चिमोत्तर भारत में मौसम के इस बदलाव की वायुमंडलीय परिस्थितियां तैयार हो रही हैं। एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका प्रभाव दो से तीन दिन में दिखेगा। जिले का अधिकतम व न्यूनतम तापमान गिरेगा। यह पूर्वानुमान है अध्ययन के आधार पर मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय का।

मौसम विज्ञानी ने बताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। 27 जनवरी तक मौसम के इस बदलाव का अवसर दिखेगा। उसके बाद फिर से तापमान तेजी से बढ़ेगा। उधर मंगलवार को तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा।

अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड हुआ। जनवरी के दूसरे पखवारे में तेजी से बढ़ते तापमान की वजह मौसम विज्ञानी बीते दिनों सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का कमजोर होना बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीते एक सप्ताह में जो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए, वह तिब्बत की ओर बढ़ने के क्रम में हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड तक आते-आते कमजोर हो गए। तिब्बत तक मजबूती से नहीं पहुंच सके।

इसके कारण समूचे पूर्वी उत्तर प्रदेश में धूप का प्रभाव बढ़ा रहा और तापमान चढ़ता रहा। जनवरी के दूसरे सप्ताह में ठंड का प्रभाव कम होने का कारण मौसम विज्ञानी जलवायु परिवर्तन के कारण ठंड के मौसम का सिकुड़ना बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीते कुछ वर्षों से ठंड का मौसम 90 दिन की जगह 75 से 80 दिन में सिमट जा रहा है। ऐसे में कभी ठंड की शुरुआत देर से हो रही, कभी समापन जल्दी हो जा रहा है।

यह भी पढ़ें- UP Weather Update: लखऊ समेत पूरब से पश्चिम तक बारिश के आसार, तापमान में हो सकती है गिरावट

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में Dense Fog का कहर, तेजस एक्सप्रेस निरस्त और कई उड़ानें भी प्रभावित
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166859