search

Raj Sinha: धनबाद के विधायक राज सिन्हा चुने गए झारखंड के सर्वश्रेष्ठ विधायक

Chikheang 2025-11-27 01:50:54 views 640
  

धनबाद के विधायक राज सिन्हा। ( फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद के विधायक राज सिन्हा को वर्ष 2025 का भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। बुधवार को रांची में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में उत्कृष्ट विधायक चयन समिति की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से राज सिन्हा का चयन किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राज सिन्हा धनबाद विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे भाजपा के टिकट पर धनबाद से लगातार तीसरी बार विधायक के लिए 2024 में निर्वाचित हुए थे। सर्वश्रेष्ठ विधायक चयन समिति में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, स्टीफन मरांडी, रामचंद्र सिंह, नवीन जयसवाल, पत्रकार दीर्घा समिति के संयोजक आनंद मोहन और प्रभारी सचिव माणिक लाल हेम्ब्रम शामिल थे।

समिति ने सर्वश्रेष्ठ विधायक के साथ-साथ छह सर्वश्रेष्ठ विधानसभा कर्मियों का भी चयन किया है। सभी को स्व. कपिलेश्वर प्रसाद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। चयनित कर्मियों में शामिल हैं- संतोष कुमार सिंह, संयुक्त सचिव, मती नीलम कुजूर, प्रशाखा पदाधिकारी, मो. शाहिद हैदर, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, राकेश कुमार सिंह, पर्यवेक्षक उद्यान, मन्नू राम, अनुसेवक और रवीन्द्र पाल, अनुसेवक।  

पुरस्कार वितरण 22 नवंबर 2025 को झारखंड विधानसस्थापना दिवस समारोह के दौरान किया जाएगा। इस अवसर पर राज्यपाल राज सिन्हा को प्रशस्ति पत्र, शॉल, मोमेंटो और 51,000 रुपये की सम्मान राशि प्रदान करेंगे। वहीं उत्कृष्ट कर्मियों को मुख्यमंत्री के हाथों प्रशस्ति पत्र, शॉल, मोमेंटो और 21,000 रुपये सम्मान राशि दी जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167940