search

रात के अंधेरे में बिहार में भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और हाइवा की टक्कर में एक की मौत; 17 यात्री घायल

deltin33 2026-1-21 08:57:23 views 697
  

रात के अंधेरे में बिहार में भीषण सड़क हादसा



संवाद सूत्र, आमस(गयाजी)। गया जिले के आमस थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड हमजापुर के इमामगंज मोड़ के पास मंगलवार की रात्रि हाइवा और यात्री बस में टक्कर हो गई। इस हादसे में बस चालक लाल बाबू शाह 35(बक्सर) की बस के केबिन में दबकर ही मौत हो गई जबकि बस पर सवार विभिन्न जगहों के17 यात्री घायल हो गए हैं।  

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और पुलिस के सहयोग से मृतक चालक के शव को निकाला गया और घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल शेरघाटी भेजा गया। जय राम नामक यात्री बस यात्रियों को लेकर रात्रि के समय बोकारो से बक्सर जा रही थी।
सात घायलों की हालत गंभीर

अनुमंडलीय अस्पताल में घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर पुष्कर ने बताया कि सात घायलों को बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल गया रेफर किया गया है। शेष घायलों को मरहम पट्टी के बाद घर भेज दिया गया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477829