search

छात्रा की अश्लील फोटो बनाकर की Instagram में की पोस्ट, घटना से अवसाद में आई पीड़िता

deltin33 2026-1-20 23:57:36 views 759
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, देहरादून। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की अज्ञात व्यक्ति ने अश्लील फोटो बनाकर इंस्टाग्राम पर प्रसारित कर दी। यह फोटो उनके परिचितों व दोस्तों को भी भेजी गई। घटना के बाद से छात्रा अवसाद में है।

वह इतनी घबरा गई है कि सो भी नहीं पा रही है। इस मामले में नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक महिला ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दी कि उनकी बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। बेटी ने बताया कि इंस्टाग्राम आइडी पर उसकी सामान्य फोटो थी। इस फोटो के साथ किसी व्यक्ति ने छेड़छाड़ करके उसे अश्लील बना दिया।

इन तस्वीरों को एक इंस्टाग्राम आइडी के माध्यम से प्रसारित किया जा रहा है। ये फोटो उसके कई दोस्तों को भेजी गई है।

महिला ने बताया कि बेटी के दोस्तों ने उसे फोन कर इन अश्लील तस्वीरों के बारे में बताया। इस घटना के बाद से उनकी वह मानसिक रूप से परेशान है और डरी हुई है। उसे नींद नहीं आ रही है। लगातार फोन आने के कारण वह तनाव में है।

इस वर्ष उसकी बोर्ड परीक्षा है। वह पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पा रही है। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने जीरो एफआइआर दर्ज कर नेहरू कालोनी थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी संजीत कुमार ने बताया कि आरोपित के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- धर्मांतरण का किया खुलासा तो काम से निकाला, गुस्से में पास्टर और लड़की की अश्लील फोटो किया वायरल; गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- एटा में शादी का झांसा देकर महिला से संबंध, अश्लील फोटो से ब्लैकमेल कर ऐंठे रुपये
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477859