search

दिल्ली के बुराड़ी में अस्पताल गया था परिवार, पीछे से 6 लाख के आभूषण और दो लाख नकद ले उड़े बदमाश

LHC0088 2026-1-20 21:56:24 views 772
  

पुलिस जांच में जुटी। सांकेतिक तस्वीर सौजन्य- जागरण ग्राफिक्स



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उत्तरी जिले के बुराड़ी थाना क्षेत्र में बदमाश एक बंद घर में छत के रास्ते से घुसे और छह लाख रुपये के सोने व चांदी के आभूषण और दो लाख नकद लेकर फरार हो गए।

वारदात के समय पीड़ित परिवार के साथ अस्पताल में भर्ती अपनी मां को देखने गए थे। पीड़ित की शिकायत पर बुराड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपितों की तलाश में जुटी है, हालांकि अभी तक आरोपितों का पता नहीं चल सका है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित चंद्र शेखर पत्नी, मां और बच्चों के साथ बुराड़ी के संत नगर में रहते हैं और समयपुर बादली औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र एसोसिएशन में अकाउंट विभाग में कार्यरत हैं। चंद्र शेखर ने बताया कि उनकी मां की तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्होंने मॉडल टाउन स्थित एक निजी अस्पताल में मां को भर्ती कराया हुआ है।

रविवार दोपहर में वह उनकी पत्नी और बच्चे सभी मां से मिलने अस्पताल गए थे। शाम सात बजे अस्पताल से लौटने के बाद घर पहुंचने पर पता चला कि कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा था और संदूक का ताला भी टूटा हुआ था, जिसमें रखे छह लाख मूल्य के सोने व चांदी के आभूषण और दो लाख नकद गायब थे।

उन्होंने छत पर जाकर देखा तो सीढ़ियों पर लगा गेट भी खुला था, जिससे पता चला कि बदमाश छत के रास्ते घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। फिलहाल इस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल आरोपितों की तलाश में जुटी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166833