search

Skoda Kushaq Facelift लॉन्‍च हुई, क्‍या है खासियत और कितनी है कीमत

LHC0088 2026-1-20 12:28:00 views 973
  



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में स्‍कोडा की ओर से सेडान से लेकर एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से 20 जनवरी को Skoda Kushaq Facelift को लॉन्‍च कर‍ दिया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी के फेसलिफ्ट में क्‍या बदलाव किए गए हैं। कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

  
पेश हुई Skoda Kushaq Facelift

स्‍कोडा की ओर से भारत में कुशाक को ऑफर किया जाता है। लेकिन 20 जनवरी को इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को पेश कर दिया गया है। फेसलिफ्ट में कई बदलाव किए गए हैं और कई नए फीचर्स को भी ऑफर किया गया है। इसके साथ ही निर्माता ने मोंटे कार्लो एडिशन को भी पेश किया है।

  
कैसे हैं फीचर्स

निर्माता की ओर से इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें एलईडी हेडलाइट, कनेक्‍टिड एलईडी टेल लाइट, सीक्‍वेंशल इंडीकेटर, पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट पार्किंग सेंसर, एबीएस, ईबीडी, टीसीएस, चारों पहियों में डिस्‍क ब्रेक, एमएसआर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस एसयूवी के सभी वेरिएंट्स में स्‍टैंडर्ड अलॉय व्‍हील, सनरूफ, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम जैसे फीचर दिए गए हैं।

  
कितना दमदार इंजन

स्‍कोडा की ओर से एसयूवी में पेट्रोल इंजन के विकल्‍प दिए गए हैं। जिसमें एक लीटर की क्षमता का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जिससे 85 किलोवाट की पावर और 178 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इसके 1.5 लीटर की क्षमता के पेट्रोल इंजन से 110 किलोवाट की पावर और 250 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प दिए गए हैं।

  
कब होगी लॉन्‍च

स्‍कोडा की ओर से कुशाक फेसलिफ्ट को भारत में अभी सिर्फ पेश किया गया है। इसकी कीमत की जानकारी मार्च में दी जाएगी। लेकिन अभी से इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई हैं।  

  
किनसे होगा मुकाबला

वाहन निर्माता स्‍कोडा की ओर से भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हाल में ही Skoda Kushaq Facelift को पेश कर दिया है। इस एसयूवी में किस तरह के बदलाव किए गए हैं। किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166836