search

क्या है 30 Days Rule, कैसे हो जाती है हजारों रुपयों की बचत?

cy520520 2026-1-20 08:56:10 views 1085
  



नई दिल्ली। सोशल मीडिया आने के बाद  देखा देखी में हम शो ऑफ पर ज्यादा फोकस करने लगे हैं। हम जरूरतों पर कम फालतू खर्चों पर ज्यादा फोकस करने लगे हैं। 30 डे रूल (30 Day Rule) आपको इन्हीं फालतू खर्चों में काबू करना सिखाता है। आइए जानते हैं कि आप इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।  

How to Use 30 Day Rule: कैसे करें इस्तेमाल?


  • सबसे पहले आपको हर महीने जरूरी चीजों की एक लिस्ट बनानी होगी।
  • अब अगर इन जरूरी चीजों के अलावा आपका कुछ खरीदने का मन है, तो 30 दिन का इंतजार करें।  
  • उस सामान या सर्विस को विश लिस्ट पर सेव कर लें।  
  • अब अगर आपको 30 दिन बाद भी उसकी जरूरत महसूस होती है, तब उसे खरीद लें।  
  • इस तरह से आप जरूरी और फालतू खर्चों के बारे में ज्यादा बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।  


इसके साथ ही सैलरी को बैलेंस डिवाइड करने के लिए 50:30:20 नियम का भी उपयोग कर सकते हैं।  
क्या है  50:30:20 नियम

  • 50%- जरूरी खर्चों के लिए  
  • 30%- मनचाहे खर्चों के लिए
  • 20%- सेविंग और निवेश के लिए  


आपको अपनी महीने की सैलरी को  50:30:20 नियम पर बांटना होगा। सबसे पहले आपको सैलरी का 50 फीसदी जरूरी खर्चों के लिए रखना होगा। अब 30 फीसदी आप मनचाहे खर्च जैसे कोई नई ड्रेस, बाहर घूमना, मूवी देखना इत्यादि पर खर्च कर सकते हैं।  

बाकी का बचा 20 फीसदी आप सेविंग या निवेश के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहे तो 20 फीसदी मनचाहे खर्च के लिए और 30 फीसदी सेविंग और निवेश के लिए उपयोग कर सकते हैं। इस तरह से आपकी सेविंग और निवेश रकम और बढ़ जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164471