search
 Forgot password?
 Register now
search

नगर निकाय चुनाव से पहले गोड्डा में पोस्टर वॉर शुरू, सोशल मीडिया में भी बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

LHC0088 1 hour(s) ago views 961
  

झारखंड नगर निकाय चुनाव  



विधु विनोद, गोड्डा। झारखंड में फरवरी माह में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए जहां आयोग की तैयारी जोर-शोर से शुरू है वहीं निकाय चुनावों में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की ओर से भी अब जोर आजमाइश शुरू कर दी गई है। निकाय चुनाव के लिए कई दल फीडबैक ले रहे हैं।

इस बीच निकाय चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके अभ्यर्थियों की ओर से शहर में पोस्टरबाजी का खेल भी शुरू कर दिया गया है। गोड्डा की राजनीति में भाजपा, कांग्रेस, राजद और झामुमो की पकड़ रही है।

लिहाजा पर्दे के पीछे इन दलों की ओर से चुनावी शतरंज की बिसात बिछाई जाने लगी है। इधर भाजपा ने ऐलान कर रखा है कि आगामी 24 जनवरी को प्रदेश कमेटी निकाय चुनाव की रणनीति बनाएगी।

दलीय आधार पर निकाय चुनाव नहीं होने के बावजूद नगर निकायों में भाजपा, कांग्रेस, झामुमो, राजद के कार्यकर्ताओं की भागीदारी खुलकर सामने आ रही है। गोड्डा के दोनों निकायों में अध्यक्ष का पद आरक्षित है।

गोड्डा नगर परिषद अध्यक्ष का पद जहां बीसी वन के लिए आरक्षित है, वहीं महागामा नगर पंचायत में अध्यक्ष का पद जनजातीय वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी झामुमो ने भी पूरे दमखम के साथ चुनावी समर में उतरने का एलान कर रखा है।
वार-पलटवार शुरू

सियासी दलों के नेताओं के दौरे और उनकी बयानबाजी से अब धीरे-धीरे माहौल भी बनने लगा है। हर जुबान में चुनाव की चर्चा तेज हो रही है। इस बीच चुनाव लड़ने को इच्छुक नेता अपनी दावेदारी पेश करने का मौका नहीं चूक रहे हैं। इसको लेकर सड़कों पर एक ओर नेताओं का पोस्टर वार शुरू है, वहीं इंटरनेट मीडिया पर भी चुनावी तकरार तेज हो गई है।

त्योहार के मौसम में बधाई के बहाने चुनाव में दमखम दिखाने की उम्मीद रखने वाले प्रत्याशी शहर के मुख्य चौक-चौराहे पर बड़े-बड़े होर्डिंग और पोस्टर लगाकर लोगों को शुभकामना देने के साथ चुनावी माहौल को हवा दे रहे हैं।

वर्तमान में शहर के सभी चौक-चौराहों पर कई दावेदारों के होर्डिंग-पोस्टर दिख रहे हैं। कोई अपनी पार्टी की योजनाओं को पोस्टर के माध्यम से पेश कर रहा है, तो कोई अपनी तस्वीर लगाकर लोगों को शुभकामना दे रहा है। लोग भी इन पोस्टरों पर चर्चा कर रहे हैं।

इससे इतर इंटरनेट मीडिया पर दावेदार मन की भड़ास निकाल कर ताल भी ठोक रहे हैं। कोई बेहतर और विकसित शहर बनाने की बात कर रहा है तो कोई वर्तमान को ही मौका देने का संदेश दे रहा है। आरक्षण के कारण कुछ की दावेदारी पर पानी फिर गया है। कई दावेदारों ने इंटरनेट मीडिया हैंडल करने के लिए प्रतिनिधि भी रखे हुए हैं।

कमेंट पर भी दावेदार के समर्थक अपने नेता के पक्ष में तरह-तरह के कमेंट लिख रहे हैं। कुछ संभावित प्रत्याशियों ने क्षेत्र भ्रमण कर जनसंपर्क शुरू कर दिया है। लोगों के सुख-दुख में पहुंचने के साथ छोटी-छोटी सभा जमाकर अपनी बात पहुंचा रहे हैं।
दर्जनभर संभावित प्रत्याशियों ने ठोकी ताल

गोड्डा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू मंडल एक बार फिर खुद को उम्मीदवार घोषित कर रखा है। उन्होंने शहर में पोस्टरबाजी और एलईडी प्रचार वाहन से चुनावी हवा को बल दे दिया है।

वहीं झामुमो नेता राजेश मंडल, चैंबर ऑफ कामर्स के सचिव मो कामरान, समाजसेवी मुकेश कुमार, राजद नेत्री नीलम साह, सामाजिक कार्यकर्ता प्रखर मंडल, राजेश साह उर्फ राजू, नारायण मंडल, प्रितेश नंदन, भाजपा नेता सौरभ सुमन, निवर्तमान पार्षद विनोद मंडल, मुन्ना पंडित, जफर सुपाड़ी, छोटे मियां, अनुशंकर मंडल उर्फ काजू आदि की ओर से अब तक अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की गई है।

जबकि, महागामा नगर पंचायत जहां अध्यक्ष पद एसटी के लिए आरक्षित है, वहीं दावेदारों में भाजपा नेता प्रबोध सोरेन, सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गा सोरेन, सागर सोरेन, सीमा टुडू आदि के नाम सामने आए हैं। यहां दलीय समर्थन को लेकर जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें- रांची: शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नहीं मिली स्कूल विकास अनुदान की राशि, बढ़ी परेशानी

यह भी पढ़ें- झारखंड नगर निगम चुनाव: कांग्रेस के साथ बढ़ी खींचतान, JMM ने अन्य दलों के कार्यकर्ताओं को जोड़कर बनाया दबाव
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
152910

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com