search

कश्मीर में 26 जनवरी को बारिश की संभावना, खराब मौसम के कारण भूस्खलन की आशंका, एडवाइजरी जारी

cy520520 2026-1-20 07:56:31 views 1251
  

डल लेक में तैरती शिकारा (फोटो- साहिल मीर)



जागरण संवाददाता, श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में आगामी दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने अलर्ट जारी करते हुए 22 से 24 और 26 से 28 जनवरी के बीच कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

खासतौर पर 23 और 27 जनवरी को मौसम के अधिक खराब रहने की आशंका है। इसमें जम्मू संभाग के चिनाब वैली, पीर पंजाल रेंज, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग,

  

पहलगाम, कुलगाम, शोपियां, पीर कीp गली, गुलमर्ग, सोनमर्ग-जोजि ला, बांडीपोरा-राजदान पास, कुपवाड़ा-साधना पास, डोडा, उधमपुर, रियासी, किश्तवाड़ और रामबन जिले अधिक प्रभावित होंगे। खराब मौसम की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य प्रमुख मार्ग प्रभावित हो सकते हैं।
यात्रियों और पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी

इस दौरान भूस्खलन और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। यात्रियों और पर्यटकों को प्रशासन व यातायात की एडवाइजरी के तहत यात्रा करने की सलाह दी गई है।

  

इस बीच प्रदेश में मौसम साफ रहने से शीतलहर से थोड़ी राहत मिली है। मौसम के मिजाज को देखते हुए बेहतर आपात प्रबंधन के लिए जम्मू और कश्मीर के मंडलायुक्त प्रशासन को सूचित किया गया है।

आगामी मौसम खराब होने पर सर्दी में फिर वृद्धि होने की संभावना है। फिलहाल पिछले तीन दिन से प्रदेश में मौसम के साफ रहने से दिन का पारा सामान्य तापमान से 5 से 10 डिग्री ऊपर चल रहा है।

प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को धूप खिली रही। राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 6.9 डिग्री चढ़कर 13.7, पहलगाम में 8.8 और गुलमर्ग में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  
26 जनवरी को हो सकती है बारिश

हालांकि, घाटी के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। चिल्ले कलां के बीच अभी घाटी में अधिक बर्फबारी का इंतजार है। जम्मू में पिछले तीन दिन से कोहरे से राहत है।

यहां दिनभर धूप खिली रही और अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 4.6 डिग्री चढ़कर 22.1 और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बार खराब मौसम की सूरत में गणतंत्र दिवस भीगा भीगा रह सकता है।

यह भी पढ़ें- यूपी के 25 से अधिक जिलों में बारिश के आसार, कम होगा ठंड का असर
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164474