search

मेरठ में दहेज के लिए बिजली का करंट लगाकर विवाहिता की हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को दबोचा

Chikheang 2026-1-20 06:57:04 views 538
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र स्थित ताला फैक्ट्री में बिजली का करंट लगने से विवाहिता की मौत हो गई। महिला के स्वजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पति व सास के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में लिया है। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की।

ब्रह्मपुरी के तारापुरी निवासी 22 वर्षीय अनम की शादी डेढ़ साल पहले ताला फैक्ट्री निवासी कासिफ अंसारी से हुई थी। अनम के भाई फैजान ने बताया कि दहेज को लेकर पति व सास अनम की पिटाई करते थे। पांच माह पहले कासिफ ने शहरीन से दूसरी शादी कर ली थी।

इससे अनम परेशान थी। दोनों पत्नियों संग कासिफ एक ही घर में रहता था। अक्सर दोनों में कहासुनी होती थी। कासिफ अनम से मारपीट कर उसे हत्या की धमकी देता था। अनम को दो माह पहले बेटी पैदा हुई थी। फैजान ने बताया कि सोमवार सुबह अनम की करंट से मौत की सूचना मिलने पर वह स्वजन संग पहुंचे। यहां बताया गया कि बाल्टी में पानी गर्म करने के दौरान करंट लगने से अनम की मौत हुई है।

आरोप लगाया कि करंट लगाकर कासिफ व सास ने उसकी हत्या की है। लिसाड़ी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा कार्रवाई का आश्वासन देकर स्वजन को शांत किया। पुलिस ने शव मर्चरी भेजा।

आरोपित पति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। अनम के भाई फैजान की तहरीर पर कासिफ व उसकी मां के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

यह भी पढ़ें- पारिवारिक विवाद ने लिया खौफनाक रूप, चाचा की गला रेतकर हत्या; बीच-बचाव में चाची गंभीर
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168957