search
 Forgot password?
 Register now
search

लखनऊ में अब तक एक लाख 20 हजार नए वोटर जुड़े, पश्चिम विधानसभा में सबसे अधिक

Chikheang 1 hour(s) ago views 583
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। विशेष सघन पुनरीक्षण की अनंतिम सूची जारी होने के बाद से अब तक लखनऊ में एक लाख बीस हजार नए वोटरों ने मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म-छह भर दिया है। पश्चिम विधानसभा में अब तक 35 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। 21 हजार फार्म-छह के साथ दूसरे नंबर पर उत्तर क्षेत्र विधानसभा है।

एसआइआर के बाद उत्तर प्रदेश में करीब पौने तीन करोड़ वोटर बाहर हुए हैं। जिलों की बात करें तो सबसे अधिक लखनऊ में 12 लाख से अधिक मतदाता अनुपस्थित, मृतक, डुप्लीकेट और विस्थापित मिलने के बाद हटाए गए।

पहले तो सपा और कांग्रेस ही एसआइआर को लेकर चिंतित थे लेकिन जब से इतनी बड़ी संख्या में खासकर शहरी सीटों पर मतदाता बाहर होने से भाजपा भी परेशान है।यही कारण है कि भाजपा संगठन ने अपने विधायकों को हटाए गए वोटोें के बराकर फार्म-छह भराने को कहा है ताकि उसकी भरपाई की जा सके।

दूसरे दलों ने भी इसी तरह अपने बूथ लेवल एजेंटों को लगा रखा है। अब तक जो आंकड़े सामने आ रहे हैं उसके अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा शहरी इलाकों में नए वोटर के लिए अधिक आवेदन आ रहे हैं।

दरअसन एसआइआर के दौरान शहरी सीटों पर तीस से लेकर चालीस प्रतिशत मत मतदाता कम हुए हैं इसलिए यहां पर नए वोटरों को जोड़ने के लिए निर्वाचन कार्यालय अधिक सक्रिय है। उत्तर विधानसभा में सबसे अधिक एक लाख 91 हजार वोटर बाहर हुए हैं।

इसी तरह दूसरी विधानसभाओं में भी मतदाता बाहर किए गए हैं।निर्वाचन कार्यालय के अनुसार फिलहाल छह फरवरी तक वोटर बनने के लिए दावे किए जा सकते हैं।

इसके बाद दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान नए वोटर बनने के साथ ही संशोधन और स्थानांतरण के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। आवेदन आफ लाइन या आन लाइन दोनो तरह से किए जा सकते हैं।
एसआइआर से पहले मतदाता

  • मलिहाबाद - 368641
  • बीकेटी -495623
  • सरोजनीनगर- 602159
  • पश्चिम -470362
  • उत्तर - 499019
  • पूर्व - 462625
  • मध्य - 372000
  • कैंट - 365590
  • मोहनलालगंज- 359016
  • कुल 3994537

कहां कितने घटे मतदाता

    विधानसभा वोटर प्रतिशत
   
   
   उत्तर
   1,91,597
   61.46%
   
   
   सरोजनीनगर
   1,89,185
   68.44%
   
   
   पूर्व
   1,70,095
   62.99%
   
   
   कैंट
   1,42,992
   60.75%
   
   
   पश्चिम
   1,42,289
   69.80%
   
   
   मध्य
   1,28,754
   65.25%
   
   
   बीकेटी
   1,10,271
   77.66%
   
   
   मलिहाबाद
   64,170
   82.54%
   
   
   मोहनलालगंज
   60,785
   82.99%
   
   
   कुल
   12,00,138
   69.85%
   
एसआइआर के बाद नए वोटर

  • मलिहाबाद - 6500
  • बीकेटी -10100
  • सरोजनीनगर- 14500
  • पश्चिम -35700
  • उत्तर - 21000
  • पूर्व - 11060
  • मध्य - 9060
  • कैंट - 7600
  • मोहनलालगंज- 5000
  • कुल 3994537
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
154545

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com