search

कानपुर में सेना की बड़ी कार्रवाई, फेथफुलगंज में गिराया अवैध मदरसा निर्माण

deltin33 2026-1-19 22:56:58 views 997
  

फेथफुलगंज में अवैध मदरसा निर्माण को गिराता प्रवर्तन दल। बोर्ड  



जागरण संवाददाता, कानपुर। छावनी परिषद के अंतर्गत फेथफुलगंज, मीरपुर, रेलबाजार, लालकुर्ती सहित अन्य क्षेत्रों में अवैध निर्माण हो रहे हैं। शिकायत होने पर ही कैंट बोर्ड और रक्षा संपदा विभाग की ओर से कार्यवाही की जाती है। ऐसा ही एक प्रकरण सोमवार को फेथफुलगंज में सामने आया। क्षेत्र में सर्वे नंबर 602 भिस्ती टोला में अवैध मदरसा निर्माण होते मिला। निर्माण कार्य 50 प्रतिशत तक पूरा हो जाने के बाद रक्षा संपदा विभाग की टीम कैंट बोर्ड के प्रवर्तन दल के साथ मौके पर पहुंची।

दो घंटे से ज्यादा समय तक चली कार्यवाही के बाद मदरसा निर्माण ढहा दिया गया। कैंट बोर्ड के नामित सदस्य लखन ओमर ने बताया कि गोपनीय पत्र के माध्यम से रक्षा संपदा विभाग, लखनऊ को शिकायत की गई थी। इस पर संज्ञान लेकर विभाग की टीम और छावनी परिषद के प्रवर्तन दल ने पुलिस की मौजूदगी में सेना के साथ मौका मुआयना किया। अवैध निर्माण पाने पर प्रवर्तन दल को भवन निर्माण ढहाने को कहा।

उन्होंने बताया कि परिषद के अंतर्गत आने वाले आठ वार्डों में और रक्षा संपदा विभाग की किन जमीनों पर अवैध प्लाटिंग व निर्माण कार्य हो रहे हैं, उनका सर्वे कार्य तेजी से चल रही है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद जल्द ही उन्हें भी ढहाने के लिए प्रर्वतन दल निकलेगा।
इधर, न्यू कानपुर सिटी के आसपास रोक के बाद भी हो रहे अवैध निर्माण

न्यू कानपुर सिटी योजना के आसपास रोक के बाद भी तेजी से निर्माण हो रहे हैं। केडीए दस्ते ने 19 अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस दी है। वहीं दिन में सील किए जाने के बाद अवैध निर्माण करने वाले शाम को सील हटाकर काम करा रहे हैं। होटल, व्यावसायिक कांप्लेक्स व अन्य निर्माण और प्लाटिंग हो रही है। ऐसे निर्माणों पर अंकुश लगाने के लिए केडीए शाम को भी सर्वे कराएगा और निर्माणों पर कार्रवाई की जाएगी।

केडीए मैनावती मार्ग से सिंहपुर और सिंहपुर से कल्याणपुर तक न्यू कानपुर सिटी योजना ला रहा है। इसके लिए तेजी से कार्य हो रहा है। वहीं बिल्डर आसपास निर्माण कराकर केडीए की योजना दिखाकर प्लाटिंग और फ्लैट बेच रहे हैं। हिंदूपुर में पिछले दिनों छह बीघा में बन रही अवैध प्लाटिंग रुकवाई थी। गंगा बैराज से बिठूर जाने वाले रास्ते में हो रहे व्यावसायिक निर्माण भी बंद कराए थे। केडीए के विशेष कार्याधिकारी व प्रवर्तन प्रभारी डा. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि शाम को भी सर्वे कराया जाएगा। बुधवार को क्षेत्र में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477811