search

यूपी नीट पीजी काउंसलिंग में शामिल होंगे 27 सरकारी डॉक्टर, शासन से मिल गई अनुमति

Chikheang 2026-1-19 22:56:55 views 902
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। यूपी नीट पीजी 2025 के तीसरे चक्र की काउंसलिंग में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग (पीएमएचएस) के 27 डाक्टर शामिल होंगे।

चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशालय ने एमडी-एमएस में प्रवेश के लिए अर्ह डाक्टरों की सूची जारी कर दी है। महानिदेशक डॉ. रतन पाल सिंह सुमन ने बताया कि 27 डाक्टरों ने बीते वर्ष 31 दिसंबर तक तीन वर्ष से अधिक कीसंतोषजनक सेवा सुदूर और दुर्गम क्षेत्रों में पूरी कर ली है।

इन सभी ने नीट पीजी 2025 परीक्षा दी थी। सभी को 23 जनवरी से शुरू हो रही तीसरे चक्र की काउंसलिंग में शामिल होने की अनुमति दे दी गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168945