search

गुलाम-जम्मू कश्मीर में 6 तीव्रता का भूकंप, मकान ढहने से एक व्यक्ति की मौत

LHC0088 2026-1-19 22:27:02 views 872
  

गुलाम-जम्मू कश्मीर में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया।



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुलाम-जम्मू कश्मीर में सोमवार को रिक्टर पैमाने पर छह तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

इसकी चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई मकान ढह गए। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलाजिकल सेंटर ने बताया कि भूकंप का केंद्र 35 किलोमीटर की गहराई पर था।

क्षेत्रीय सूचना मंत्री गुलाम अब्बास ने बताया कि गिलगित-बाल्टिस्तान में कई मिट्टी के मकान या तो ढह गए या क्षतिग्रस्त हो गए।

उन्होंने कहा कि भारी पहाड़ी चट्टानों के गिरने से कई पहुंच मार्ग और एक प्रमुख राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सरकारी एजेंसियों ने सड़कों को साफ करने के लिए मशीनरी भेजी है।

(न्यूज एजेंसी रायटर्स के इनपुट के साथ)
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166687