search

85 साल के एक्टर का 32 साल की एक्ट्रेस से हुआ पेचअप? 83 की उम्र में बने है चौथी बार पिता

cy520520 2026-1-19 19:58:03 views 802
  

32 साल की हसीना से 85 साल के एक्टर का हुआ पेचअप?



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कहते हैं कि प्यार की उम्र नहीं होती है और ना ही प्यार की कोई सीमा होती है। प्यार उम्र के किसी भी पड़ाव पर हो सकता है। अब चाहे हॉलीवुड हो या फिर हॉलीवुड ऐसे कुछ सितारे जरूर हैं जिन्होंने उम्र की बंदिशों को तोड़कर प्यार किया।

आज हम आपके एक ऐसे स्टार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने उम्र की बेड़ियों को तोड़ते हुए प्यार किया और कहा जा रहा है कि उनकी जिंदगी में प्यार की बहार फिर से आ गई है।
साथ आए अल पचीनो और नूर अल्फल्लाह

हम बात कर रहे हैं हॉलीवुड के जाने माने कपल अल पचीनो (Al pacino) और नूर अलफल्लाह (Noor Alfallah) की। 85 साल के एक्टर अल पचीनो और उनकी 32 साल की गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह के रिश्ते को लेकर अक्सर खबरें आती रहती हैं। अब लीजिए खबर आई है कि दोनों फिर से साथ आ गए हैं।

  

दरअसल हाल ही में दोनों को लॉस एंजलिस में एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया है। \“पेज सिक्स\“ की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में एक्स कपल को सैन विसेंट बंगलोज के बाहर स्पॉट किया गया, जहां दोनों करीब 2 साल बाद के बाद पहली बार ऑफिशियली मिले। ब्रेकअप के बाद ये पहली बार था जब दोनों की मुलाकात हुई। हालांकि दोनों की टीम की तरफ से इस मुलाकात पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- सात समंदर पार बैठकर Priyanka Chopra ने बॉलीवुड पर साधा निशाना, \“देसी गर्ल\“ को इस बात पर हुआ गर्व

  
2023 में हो गए थे अलग

आपको बता दें कि अल पचीनो और नूर ने साल 2023 में बेटे रोमन पचीनो को जन्म दिया था। 83 साल की उम्र में अल पचीनो चौथी बार पिता बने थे। इसी के बाद खबर आई कि दोनों अलग हो गए हैं। हालांकि जब दोनों ने बेटे को जन्म दिया था तो अल पचीनो ने बच्चे के डीएनए जांच की मांग की थी, क्योंकि उन्हें नहीं लगा था कि वो 83 साल की उम्र में पिता बन सकते हैं।

  

इसके बाद फिर सितंबर 2023 में अल पचीनो ने अपने बच्चे की कस्टडी के लिए कानूनी प्रकिया शुरू की थी और बच्चे की फुल कस्टडी मांगी थी। हालांकि इसके बाद अदालत ने एक फैसला सुनाया और अल पचीनो को बच्चे से मिलने का अधिकार भी मिला।

  

हालांकि इसके बाद कई बार दोनों की दोस्ती की खबरें आईं भी हैं। अल पचीनो ने खुद को एक बार सिंगल बता दिया और कहा कि वो और नूर अच्छे दोस्त हैं। हालांकि अब फिर से दोनों साथ आए तो सवाल वही उठ रहा है कि क्या दोनों एक हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- 1 घंटे 35 मिनट की साइकोलॉजिकल थ्रिलर Bone Lake अब Netflix पर, क्लाइमैक्स उड़ाता है होश!
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164394