search

दिल्ली से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट रद, जानिए क्या हुआ 12 विमानों के आवागमन के बीच

cy520520 2026-1-19 17:27:03 views 1132
  

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।  



संवाद सहयोगी, दरभंगा । दिल्ली से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट अचानक रद हो गई, जिससे यात्रियों परेशानी बढ़ गई। सवाल यह है कि 12 विमानों के लगातार आवागमन के बीच अचानक यह रदीकरण क्यों हुआ।

बता दें दिल्ली से आने व जानेवाली स्पाइसजेट की एक जोड़ी फ्लाइट शेड्यूल में रद रही। फ्लाइट रद होने की सूचना विमानन कंपनी ने यात्रियों को पहले दे दी थी। इससे यात्रियों को राहत मिली।

दरभंगा एयरपोर्ट से सोमवार को 12 विमानों का आवागमन हुआ। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:50 से आठ मिनट विलंब से 10:58 में पहुंची।

मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 334 निर्धारित समय 12 बजे से 15 मिनट विलंब से 12:15 में पहुंची। कोलकाता से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई7234 निर्धारित समय 12:20 से 10 मिनट पहले पहुंच गई।

मुंबई से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई628 निर्धारित समय 12:45 से दो मिनट पहले पहुंच गई। हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से छह मिनट विलंब से 2:11 में पहुंची। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय 3:10 से चार मिनट विलंब से 3:14 में पहुंची।

बता दें कि इससे पहले रविवार को दिल्ली और हैदराबाद से आनेवाली अकासा एवं इंडिगो की एक-एक फ्लाइट विलंब से पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।

दरभंगा एयरपोर्ट से रविवार को 16 विमानों का आवागमन हुआ। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:50 से एक घंटा 46 मिनट विलंब से 12:34 में पहुंची।

मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 334 निर्धारित समय 12 बजे में पहुंच गई। कोलकाता से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6 ई7234 निर्धारित समय 12:20 से 10 मिनट पहले पहुंच गई।

मुंबई से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई628 निर्धारित समय 12:45 से आठ मिनट विलंब से 12:53 में पहुंची। मुंबई से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1529 निर्धारित समय 1:20 से नौ मिनट पहले पहुंच गई।

हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 54 मिनट विलंब से 2:59 में पहुंची। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 495 निर्धारित समय 2:10 से 11 मिनट विलंब से 2:21 में पहुंची।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164411