search

युवती की फोटो दिखाकर 50 साल की महिला से मिलवाया, युवक ने शादी से किया इनकार तो झूठी केस में फंसाने की दी धमकी

deltin33 2026-1-19 15:56:38 views 905
  

पैसे ना देने पर दी थी झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी (फोटो: जागरण)



जागरण संवाददाता, कैथल। एक युवक को बिहार से बहू दिलवाने के नाम पर 38 हजार रुपये की ठगी की गई है। गांव में युवक को एक लड़की की फोटो दिखाई गई थी और बिहार पहुंचने पर उसके सामने करीब 50 साल की महिला से मिलवाया गया। महिला को देखकर उसने शादी करने से मना किया तो झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और पैसे ले लिए थे।

इस मामले को लेकर गांव बलबेहड़ा निवासी बलविंद्र ने मुख्यमंत्री के नाम शिकायत भेजी थी। अब शिकायत के आधार पर चीका थाना में चीका निवासी प्रकाश और अमजद खान के विरुद्ध चीका थाना में केस दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया कि वह चीका में जिस जगह पर काम करता है आरोपित भी उसके साथ काम करते हैं। आरोपित प्रकाश काे पता था कि उसके भाई जयपाल की शादी नहीं हुई है।

एक दिन आरोपित ने कहा कि वह उसके भाई की शादी करवा देगा। इसके लिए एक गाड़ी के आने जाने का खर्च और खाने के 20 से 30 हजार सहित करीब 70 हजार रुपये लगेंगे। उनकी बातों में आकर उसने हां कर दी थी। नौ मार्च 2025 को उसने गांव पूर्णिया जिला भागलपुर बिहार की पांच लोगों की ट्रेन की टिकट करवा ली थी।

वहां पहुंचने के बाद उन्हें एक होटल में ठहरा दिया गया था। अगले दिन कुछ लोग वहां आए और उन्हें उसके भाई से शादी करने के लिए करीब 50 साल की महिला दिखाने लगे। उसने महिला को देखकर शादी से मना कर दिया था। गांव में उसे फोन पर एक लड़की की फोटो दिखाई गई थी, लेकिन यहां आने के बाद महिला को दिखा दिया।

शिकायत में बताया कि शादी से मना करने के बाद आरोपितों ने उसे और उसके भाई को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। डर के मारे उन्होंने आरोपितों को 38 हजार रुपये दे दिए थे। पैसे लेने के बाद होटल में उस महिला के साथ जबरदस्ती फोटो उतरवाए गए और बाद में वे लोग महिला को भी अपने साथ ले गए थे। वहां से वे घर आ गए और यहां आने के बाद आरोपितों से संपर्क किया।

यहां आने के बाद आरोपित कहने लगे थे कि पैसे वापस कर देंगे, लेकिन उसके पैसे नहीं दिए गए। इस मामले को लेकर उसने चीका थाना में शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। आरोप है कि आरोपित गिरोह बनाकर बिहार में युवकों की शादी करवाने का झांसा देकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। चीका थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477734