search

सिर्फ दो लाख रुपये की Down Payment के बाद घर लाएं Maruti Eeco, हर महीने जाएगी कितनी EMI, पढ़ें पूरी खबर

deltin33 2025-10-8 16:36:45 views 1256
  Maruti Eeco के लिए कितनी देनी होगी EMI, जानें डिटेल।





ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से वैन सेगमेंट में Eeco को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Maruti Eeco Price

मारुति की ओर से Eeco के बेस वेरिएंट को 5.21 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसे दिल्‍ली में खरीदने पर ऑन रोड कीमत 5.73 लाख रुपये हो जाती है। इस कीमत में 5.21 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के अलावा करीब 21 हजार रुपये आरटीओ और करीब 32 हजार रुपये का इंश्‍योरेंस भी देना होगा।


दो लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर इस गाड़ी के पेट्रोल इंजन वाले बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 3.73 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 3.73 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 6012 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।


कितनी महंगी पड़ेगी कार

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 3.73 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 6012 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Eeco के लिए करीब 1.31 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आप कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 7.04 लाख रुपये देंगे।
किनसे होगा मुकाबला

मारुति सुजुकी ओर से ईको को वैन के साथ ही सात सीटों के विकल्‍प वाली गाड़ी के तौर पर लाया जाता है। इसे बेहद कम कीमत पर ऑफर किया जाता है। ऐसे में इसका सीधा मुकाबला किसी गाड़ी के साथ नहीं होता। लेकिन सात सीटों वाली गाड़ी और कीमत के मामले में Renualt Triber MPV से इसे चुनौती मिलती है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521