search

सोनभद्र: दीपनगर पोखरे में युवक ने लगाई छलांग, मौत; पहले भी कर चुका था आत्महत्या का प्रयास

LHC0088 2026-1-19 13:28:07 views 608
  



जागरण संवाददाता, सोनभद्र। नगर स्थित दीपनगर पोखरा में रविवार की रात करीब नौ बजे 35 वर्षीय अब्बास अली ने छहलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय युवकों ने पोखरे में तलाश कर उसका शव बरामद कर लिया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा रही।

दीपनगर के ही कबीला टोला का निवासी अब्बास सिलाई की दुकान पर इंटरलॉकिंग का काम करता था। रविवार की रात वह दीप नगर पोखर के पास आया। लोगों का कहना है कि वह अक्सर यहां पर आकर बैठता था और पूर्व में भी एक बार आत्महत्या करने की नीयत से पोखरा में कूद गया था लेकिन तब उसे बचा लिया गया था।

रविवार को वह फिर पोखरे में कूदा तो आसपास के लोगों ने उसे देख लिया। लोगों के शोर मचाने पर भीड़ लग गयी। तत्काल युवकों ने छलांग लगाकर उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

अब्बास की पत्नी जरीना का कहना है कि घर में पति से किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ था। उसके चार बच्चे हैं। बच्चों को यह भी पता नहीं है कि उसके पिता ने पोखरे में कूद कर आत्महत्या कर लिया है।

बच्चे घर में सोए हुए थे और अब्बास की पत्नी पोखरे पर पति के शव निकालने के इंतजार में खड़ी थी। शव निकलते ही वह चीखने पुकारने लगी। रॉबर्ट्सगंज चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166687