search

शामली में डंडे के बल पर वसूली का वीडियो वायरल, कांग्रेस-सपा ने यूपी सरकार को घेरा

cy520520 2026-1-19 12:26:38 views 1205
  



जागरण संवाददाता, शामली। जिला पंचायत के नाम पर डंडे के बल पर वसूली का वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपित गिरफ्तार भी कर लिए है। अब समाजवादी पार्टी की मीडिया सेल और यूपी कांग्रेस की ओर से एक्स पर पोस्ट कर वीडियो की निंदा करते हुए यूपी सरकार पर हमला किया गया। वीडियो प्रसारित होने के बाद फिलहाल जिले में सभी स्थानों पर वसूली भी बंद हो गई है।

जिला पंचायत की ओर से भूसा, पराली, लोहा आदि मालवाहक वाहनों से वसूली के लिए सात जनवरी 2026 से आठ जनवरी 2029 तक के लिए टेंडर दिया गया है। टेंडर की आड़ में कुछ युवक डंडे के बल पर हरियाणा सीमा पर कैराना यमुना ब्रिज और बिड़ौली यमुना ब्रिज समेत जिले की सीमा पर पांच स्थानों पर वसूली कर रहे थे।

पिछले दिनों हरियाणा निवासी एक ट्रक चालक ने वीडियो प्रसारित करते हुए डंडे के बल पर वसूली करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने डंडे के बल पर वसूली करने वाले तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि एक फरार की तलाश जारी है। फिलहाल पांचों स्थान पर वसूली भी बंद है।

शनिवार को इस मामले में नया मोड़ आया। समाजवादी पार्टी की मीडिया सेल और यूपी कांग्रेस की ओर से वीडियो को एक्स पर प्रसारित करते हुए यूपी सरकार पर आरोप लगाए गए। एक्स पर दोनों पोस्ट का जवाब देते हुए शामली पुलिस ने लिखा कि इस प्रकरण में दो आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके है।

वहीं, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी नईम अख्तर ने बताया कि डंडे के बल पर वसूली करना गलत है। ठेकेदार प्रवेश कुमार शर्मा निवासी भैंसवाल को हिदायत दी गई है कि टेंडर की वसूली के लिए जो लोग वहां खड़े किए जाएंगे उनके गले में आईकार्ड होगा और शांतिपूर्ण तरीके से पर्ची काटकर रुपये लिए जाएंगे। कोई भी व्यक्ति वाहन चालकों से अभद्रता नहीं करेगा।

वहीं, टेंडर लेने वाले प्रवेश कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें सात जनवरी में ही टेंडर मिला है। जो वीडियो प्रसारित हो रही है वह पहले वाले लोगों की है। उन्होंने अपने सभी कर्मियों को गले में आइकार्ड डालने के निर्देश दिए है। फिलहाल कार्य बंद है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164310