search

औरैया में यमुना पुल पर कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, बाइक से उछलकर नदी में गिरे युवक की दर्दनाक मौत

cy520520 2026-1-19 10:56:57 views 1130
  

यमुना पुल पर दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार को देखते लोग



जागरण संवाददाता, औरैया। कोतवाली क्षेत्र के यमुना पुल पर शनिवार रात करीब 11.30 बजे कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार हलवाई उछलकर यमुना में रेत में जा गिरा। जबकि बाइक पर बैठे उसके दाेनों साथी भी पुल पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने यमुना में गिरे हलवाई को मृत घाेषित कर दिया। वहीं घायलों को उपचार के लिए उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर किया गया। सूचना पर स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेज दिया।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी नवीन पोरवाल पुत्र शरमन पोरवाल हलवाई का काम करता था। शादी विवाह में पार्टी का ठेका लेता था। वह तिलक नगर निवासी दीपक पोरवाल व सुंदरीपुर गांव निवासी रामचंद्र पुत्र उजयारे लाल के साथ जनपद जालौन में सहालग पर गया था।

काम पूरा होने के बाद वह रात को बाइक से अपने दोनों साथियों के साथ औरैया आ रहा था। जैसे ही उसकी बाइक औरैया-जालौन मार्ग स्थित यमुना पुल पर पहुंची। तभी तेज रफ्तार से सामने से आ रही काम से टकरा गई। स्पीड अधिक होने के चलते नवीन उछलकर रेलिंग पार कर यमुना की बालू क्षेत्र में जा गिरा।

वहीं दोनों बाइक सवार पुल पर ही गिर पड़े। दुर्घटना में कार व बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। रात अधिक होने पर देर से जानकारी हो सकी। राहगीरों ने जब देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस एंबुलेंस से तीनों को जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आई। जहां डॉक्टर ने नवीन पोरवाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि सामान्य घायल को मेडिकल कॉलेज व गंभीर रूप से दूसरे घायल को सैफई स्थित आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया।

सूचना पर पहुंचे मृतक के स्वजन को रो-रोकर बुरा हाल था। स्वजन के अनुसार नवीन की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी। बता दें कि मृतक के पिता शहीद पार्क के पास कई वर्षों से बर्फ की रेहड़ी लगाते हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी में सड़क हादसों का कहर: अयोध्या हाईवे और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक दिन में 4 लोगों की मौत, 24 घायल
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164399