search

काठमांडू के मेयर बालेन ने दिया इस्तीफा, ओली को देंगे चुनौती

Chikheang 2026-1-19 01:56:07 views 1076
  

काठमांडू मेयर का इस्तीफा। (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेंद्र शाह \“बालेन\“ ने रविवार को नेपाल में पांच मार्च को होने वाले संसदीय चुनाव लड़ने के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

इस्तीफा देने के बाद बालेन रवि लामिछाने के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी में शामिल हो गए, जिसने उन्हें अपना प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है।
केपी शर्मा ओली को मिलेगी चुनौती

बालेन के करीबी सूत्रों के अनुसार, वह पूर्वी नेपाल के कोशी प्रांत के झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र से आम चुनाव लड़ रहे हैं, जहां वह कम्युनिस्ट पार्टी आफ नेपाल (एकीकृत मा‌र्क्सवादी-लेनिनवादी) के अध्यक्ष और हाल ही में सत्ता से बाहर हुए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को चुनौती देंगे।

ओली ने नौ सितंबर को भ्रष्टाचार और इंटरनेट मीडिया पर प्रतिबंध को लेकर अपनी सरकार के खिलाफ युवा नेतृत्व वाले जेन जी समूह के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढ़ें: नेपाली कांग्रेस पार्टी में पड़ी फूट, गगन थापा चुने गए नए अध्यक्ष; 5 मार्च को देश में होंगे आम चुनाव
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168809