शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर प्रेमी ने घर के बाहर चलाई गोलियां। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, अमृतसर। थाना मत्तेवाल के तहत आते झामका गांववासी एक महिला के घर के बाहर प्रेमी ने फायरिंग की और फरार हो गया। घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने झामका गांव निवासी जतिंदर सिंह के खिलाफ गोलियां चलाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। एएसआइ राजवंत सिंह ने बताया कि आरोपित की धरपकड़ जारी है। जल्द उसे काबू कर लिया जाएगा।
महिला का पति ड्राइवर है और आरोपित की गांव में काफी जमीन है। महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि छह महीने पहले वह आरोपित के संपर्क में आई थी। दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हो गए थे। वह एक दूसरे के साथ मोबाइल पर भी बातें करने लगे थे। लेकिन पिछले कुछ दिन से जतिंदर सिंह शराब के नशे में धुत्त होकर उसके साथ झगड़ा करने लगा था।
इस कारण उसने प्रेमी जतिंदर सिंह से दूरियां बनानी शुरू कर दी। अब जतिंदर सिंह उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए तंग परेशान करने लगा था। जब उसने इनकार किया तो आरोपित ने 16 जनवरी को घर से कुछ दूरी पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जो उनकी घर की दीवार पर लगी। |
|