search

मेरठ और आसपास के जिलों की बड़ी खबरें, जो 18 जनवरी 2026 की शाम तक सुर्खियों में रहीं

LHC0088 2026-1-18 18:56:40 views 1213
  

(प्रतीकात्मक फोटो)  



जागरण टीम, मेरठ। मेरठ और आसपास के जिलों में आज कई प्रमुख मामले चर्चा में हैं। यहां हम आपको ऐसी ही बड़ी खबरों को कम शब्दों में बताने जा रहे हैं।

गमगीन माहौल में हुआ बलिदानी मेजर का अंतिम संस्कार, शुभम सैनी अमर रहे के नारों से गूंजा मेरठ
मेरठ : शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे मेजर शुभम सैनी (27) की कार देहरादून-चकराता मार्ग पर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। सिर पर गंभीर चोटें आने के कारण उन्हें तुरंत सैनिक अस्पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शुभम सैनी को रविवार शाम को उनके पैतृक गांव घसौली स्थित शमशान घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

अंतिम यात्रा में भारत मां की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के भी नारे लगे। शुभम सैनी के पिता सत्येंद्र सैनी आर्मी से सूबेदार के पद से रिटायर्ड हैं। पिता ने बताया कि शुभम ने 2015 में आर्मी स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास की थी। इसके बाद एनडीए में सलेक्शन हो गया था। तीन साल तक पुणे में ट्रेनिंग की थी। पासिंग आउट परेड 2019 में देहरादून में हुई थी। शुभम को पहली पोस्टिंग पंजाब के बठिंडा में मिली थी। तीन साल से शुभम मेजर के पद पर देहरादून के चकराता में तैनात थे।  

दो मकानों में 289 मतदाता, सैनी, मुस्लिम, वैश्य-जाटव रह रहे एक साथ
शामली : जिले में विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण अभियान में बड़ी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। मतदाता सूची पर गौर करें तो शहर में मकानों में सैनी, मुस्लिम, कश्यप, जाटव व वैश्य वर्ग के लोग साथ-साथ निवास कर रहे हैं। मकानों की संख्या शून्य दर्शाएं हैं तो वहीं वोटर लिस्ट पर फोटो ही नहीं लगे हैं। कहीं डबल नाम दर्ज हो रहे हैं, तो कहीं नाम गलत दर्शाएं गए हैं। घर-घर सत्यापन के दावे हवाई ही दिख रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस ने प्राथमिक मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

मुस्लिम युवक ने किया किशोरी का अपहरण, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बागपत : शहर के एक मुहल्ला की 15 वर्षीय किशोरी को मुस्लिम युवक जुनैद गत 14 जनवरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर गया। तलाश करने पर पता नहीं चला तो उसकी मां ने आरोपित जुनैद के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। वहीं पुलिस किशोरी की बरामदगी के प्रयास में लगी है।

प्लास्टिक दाना बनाने फैक्ट्री और ईंट भट्ठा सील किया, मची अफरातफरी
मुजफ्फरनगर : जनपद में रिफ्यूज ड्राइव्ड फ्यूल (आरडीएफ) को लेकर मचे बवाल के बीच प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड निरंतर कार्रवाई में लगा है। बोर्ड की टीम ने वहलना में प्लास्टिक से दाना बनाने की फैक्ट्री तथा जौला गांव में ईंट भट्ठे को सील किया है। कार्रवाई से इकाईयों के संचालकों में अफरातफरी मची है। वहीं, उद्यमियों ने साफ कर दिया कि उनकी इकाइयों में नगर निकाय का ठोस अपशिष्ट (एमएसडब्ल्यू) नहीं जलाया जाएगा।

सात वर्षीय बच्चे को कुत्ते ने किया गंभीर रूप से घायल, पांच टांके लगाने पड़े
मुजफ्फरनगर : जानसठ कस्बे के मोहल्ला बुध बाजार निवासी संदीप का सात वर्षीय पुत्र भारत सुबह करीब सात बजे अपने घर से बाहर निकला। तभी आवारा कुत्ते ने हमला बोल दिया। जिसमें बच्चे के चेहरे को गंभीर रूप से चोट आ गई। जैसे ही इस बात का पता स्वजन को लगा तो उसको जानसठ सीएचसी लेकर गए। चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उसके चेहरे पर करीब पांच टांके आए।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166622