search

छत का जाल काटकर घर से नकदी और 12 लाख के जेवर चोरी, इब्राहिमपुर मजरा शंकरखेड़ा गांव में हुई वारदात

deltin33 2026-1-18 15:57:45 views 1075
  



संवाद सूत्र, मल्लावां। कोहरे का चोर फायदा उठा रहे हैं। शनिवार रात छत का जाल काट कर चोर एक घर से नकदी समेत 12 लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस ने घटना की पड़ताल की। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने को नमूने लिए हैं।
मल्लावां के ग्राम इब्राहिमपुर मजरा शंकर खेड़ा के ओमकार बताया कि वह शनिवार की रात परिवार के साथ अलग-अलग कमरे में सो रहा था। रात में कोहरा अधिक था।

कोहरे का फायदा उठाकर चोर दीवार से छत पर चढ़े। छत में लगे लोहे के जाल की सरिया काटकर घर के अंदर दाखिल हुए। बाहरी कमरों से जुड़ी गैलरी के दरवाजे को अंदर से बंद दिया।

पीछे के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने बक्से से 50 हजार रुपये,एक हार , 12 अंगूठी, तीन चेन, चार जोड़ी कुंडल, दो ओम, एक मंगलसूत्र, 10 जोड़ी पायल, चार जोड़ी खंडुआ, एक कररधनी, चार चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए।

सुबह जागने पर गैलरी का दरवाजा अंदर से बंद मिला। किसी तरह वह लोग दरवाजा खुलवाकर घर के अंदर गए। इसके बाद चोरी होने का पता चला। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित के अनुसार करीब 12 लाख रुपये की चोरी हुई है। कोतवाल शिवाकांत पांडेय ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने बताया कि एफआइआर दर्ज की गई है। जल्द राजफाश किया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477696