search

क्रिकेटर रिंकू सिंह की देवताओं वाली AI पोस्ट पर विवाद, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

deltin33 2026-1-18 11:57:18 views 1236
  

रिंकू सिंह का फाइल फोटो।



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। स्टार क्रिकेटर व भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रिंकू सिंह ने एक्स पर पोस्ट डाली, जिसमें भगवान शिव, गणेशजी व विष्णुजी को काला चश्मा लगाए कार में बैठे हुए दिखाया गया है। इस कार को चलाते हुए हनुमान जी को दिखाया गया है, वो भी काला चश्मा लगाए हैं। इसमें अंग्रेजी गाना बज रहा है। यह पोस्ट प्रसारित होने के बाद इंटरनेट मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हो गई। लोगों ने इस पर आपत्ति भी जताई है।
भगवान शिव, गणेशजी व विष्णुजी को कार में काला चश्मा लगाए दिखाया

इंटरनेट मीडिया पर देवी-देवताओं व भगवान को आर्टिफिशियल इटेलिजेंस के जरिए इस तरह दिखाने का ट्रेंड चला है। इस ट्रेंड को फालो करते हुए रिंकू ने पोस्ट प्रसारित की है।

इसमें दिखाया गया है कि रिंकू सिंह मैदान पर लगातार छक्के मारते जा रहे हैं। उस पर लिखकर आ रहा है कि तुमको सफलता किसने दिलाई? उसके जवाब में ये वीडियो दिखाया जाता है कि इन्होंने (भगवान ने) सफलता दिलाई है। उसमें हनुमान जी काला चश्मा लगाकर कार चलाते दिखाए गए, उनके बराबर में भगवान शिव काला चश्मा लगाए बैठे व पीछे अन्य भगवान काला चश्मा पहने दिखाए गए हैं।
रिंकू सिंह बेंगलुरु गए हैं

रिंकू सिंह बैंगलुरू में कैंप को ज्वाइन करने शनिवार को अलीगढ़ से दिल्ली और वहां से फ्लाइट द्वारा बेंगलुरु निकल गए हैं। ऐसे में उनसे बात नहीं हो पाई है। बैंगलुरु के लिए भेजने वाले क्रिकेट प्रेमी अर्जुन सिंह फकीरा का कहना है कि ये किसी ने फर्जी पोस्ट चलाई हैं। रिंकू का इससे कोई लेना-देना नहीं है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477681