search

दिल्ली: गलत पार्किंग से नो-एंट्री तक, एक दिन में 2,175 चालान और 23 वाहन जब्त, छह प्रमुख चौराहों पर चला विशेष अभियान

cy520520 2026-1-18 00:56:19 views 742
  

यातायात का उलंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान चालान करते ट्रैफिक पुलिसकर्मी। सौजन्य : दिल्ली पुलिस



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को सुरक्षित एवं सुगम ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध स्पेशल जीरो टालरेंस अभियान चलाया। यह अभियान दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा की देखरेख और यातायात पुलिस के विशेष आयुक्त नीरज ठाकुर के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कुल 2,175 चालान काटे गए।

यह विशेष अभियान राजधानी के छह प्रमुख ट्रैफिक स्थलों पर एक साथ चलाया गया, जिसका उद्देश्य ट्रैफिक उल्लंघनों पर अंकुश लगाना और ट्रैफिक अनुशासन में सुधार करना था। यह अभियान आनंद विहार आइएसबीटी, जे.बी. टीटो मार्ग, आजादपुर मंडी चौक, तीन मूर्ति राउंड अबाउट, द्वारका मोड़, नजफगढ़ रोड और बीकानेर चौक, करोल बाग में चलाया गया।  

विशेष रूप से अनुचित पार्किंग, स्टाप लाइन उल्लंघन, गलत दिशा में वाहन चलाना, नो-एंट्री उल्लंघन और परमिट से संबंधित अपराधों पर सख्त कार्रवाई की गई, क्योंकि ये ट्रैफिक जाम एवं सड़क सुरक्षा के लिए प्रमुख जोखिम कारक हैं।

इसके अलावा गंभीर उल्लंघनों के चलते 23 गाड़ियों को जब्त किया गया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के प्रति अपनी जीरो टाॅलरेंस नीति को दोहराते हुए सभी सड़क उपयोगकर्ताओं से जनहित एवं सड़क सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करने की अपील करती है। यह अभियान आगामी सात दिनों तक जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- GRAP 4 Restrictions: गाड़ियों की एंट्री बैन, दफ्तर वर्क फ्रॉम होम... दिल्ली-NCR में कौन-कौन से प्रतिबंध लागू?
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164177