search

खरीदारी में पारदर्शिता, दक्षता और समावेशन को मिलेगी मजबूती; सार्वजनिक खरीदारी को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा

deltin33 2026-1-18 00:26:15 views 938
  



राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में खरीदाराें और विक्रेताओं को डिजिटल सार्वजनिक खरीदारी के लिए नई सुविधाओं से लैस करने की तैयारी हो चुकी है। इसके लिए रांची में ‘जेम एक्सिलेंस इवेंट’ का आयोजन प्रस्तावित है।

गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (जीईएम, जेम) झारखंड में सार्वजनिक खरीद को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 19 जनवरी 2026 को रांची में एकदिवसीय ‘जेम एक्सिलेंस इवेंट’ आयोजित कर रहा है। यह कार्यक्रम धुर्वा, रांची में आयोजित होगा।

जेम देश का एकीकृत डिजिटल सार्वजनिक खरीद मंच है, जिसके माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकारों, सार्वजनिक उपक्रमों, स्वायत्त संस्थाओं तथा अन्य सरकारी संस्थानों द्वारा वस्तुओं और सेवाओं की खरीद की जाती है।
जेम का फोकस पारदर्शिता, दक्षता और समावेशन पर

जेम का फोकस पारदर्शिता, दक्षता और समावेशन पर है, ताकि खरीद प्रक्रिया प्रतिस्पर्धी और भरोसेमंद बन सके। इस कार्यक्रम के जरिए झारखंड सरकार के विभागों, खरीदार संस्थाओं और विक्रेताओं को जेम की नवीन सुविधाओं, प्रक्रियाओं और कार्यप्रणाली की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।

खास तौर पर सेवाओं की खरीद से जुड़े नए फीचर्स और वर्कफ्लो पर विस्तार से चर्चा होगी, जिससे खरीदार और विक्रेता दोनों पक्षों को प्लेटफ़ॉर्म का बेहतर उपयोग करने में मदद मिल सके।

कार्यक्रम में भारत सरकार के वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल, जेम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिहिर कुमार और झारखंड सरकार के अधिकारी भी अपने विचार साझा करेंगे।

इस अवसर पर राज्य के जेम पर सर्वाधिक खरीद करने वाले तीन विभागों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विक्रेताओं को सम्मानित किया जाएगा। झारखंड सरकार के खरीदारों के लिए विशेष सत्र आयोजित होंगे।

इन सत्रों में जेम की नई सुविधाओं की आसान भाषा में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा जेम पर मैनपावर हायरिंग से जुड़े नियम-कानून समझाने के लिए एक अलग सत्र भी रखा गया है।

दूसरी ओर, झारखंड के विक्रेताओं के लिए विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में जेम टीम विक्रेताओं को सरकारी खरीद में भागीदारी बढ़ाने, प्लेटफार्म की प्रक्रियाए समझने और उनके प्रश्नों के समाधान के लिए मार्गदर्शन देगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477637