search

सिरसा: दामाद ही निकला रंगदारी का मास्टरमाइंड, मामा के दोस्त के जरिए धमकी देकर ससुर से मांगे थे दो करोड़ रुपये

deltin33 2026-1-17 22:26:46 views 1128
  

दामाद ही निकला रंगदारी का मास्टरमाइंड। सांकेतिक फोटो



संवाद सहयोगी, डबवाली (सिरसा)। गांव गोरीवाला निवासी पेट्रो डीलर से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले का मास्टर माइंड पेट्रो डीलर का दामाद निकला। बताया जाता है कि दामाद के ससुर के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं। इसी के चलते दामाद ने अपने एक जानकार के जरिए पेट्रो डीलर ससुर को धमकी भरी कल करवाकर रंगदारी मांगी थी।

आरोपित दामाद की पहचान पंजाब के अबोहर निवासी अभिमन्यु सिंहमार के रुप में हुई है। जबकि जिसने रंगदारी के लिए काल की थी, उसकी पहचान बलवंत नीमीवाल के रुप में हुई है। जोकि श्रीगंगानगर का रहने वाला है। वह गुरुग्राम की भौंडसी जेल में बंद है।

पुलिस ने भौंडसी जेल में बंद बलवंत नीमीवाल का प्राडक्शन वारंट जारी करवाया था। 12 जनवरी को उसे गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया था। अदालत ने आरोपित का पांच दिन का पुलिस रिमांड जारी किया था। रिमांड अवधि के दौरान उसने बताया कि उसने जान से मारने की धमकी, रंगदारी अभिमन्यु सिंहमार के कहने पर दी थी। पुलिस ने अभिमन्यु को गिरफ्तार कर लिया।

16 जनवरी को अभिमन्यु को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। वहीं शनिवार को नीमीवाल को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर उसे भौंडसी (गुरुग्राम) जेल में बंद करवाया गया। बता दें, बलवंत नीमीवाल पेट्रो डीलर के दामाद के मामा का दोस्त है।
अनबन हुई, पंचायत हो चुकी

पुलिस सूत्रों के अनुसार पेट्रो डीलर तथा दामाद के बीच विवाद काफी गहरा गया था। पंचायत भी हुई थी। बात काफी आगे बढ़ चुकी थी। लेकिन पंचायत में सुलह हो गई थी। लेकिन दोनों ही पक्ष एक-दूसरे से रंजिश रखे हुए थे। पुलिस के अनुसार आरोपित अभिमन्यु सिंहमार भी बिजनसमैन है।

बता दें, नवंबर 2025 में रोहित गोदारा ग्रुप के नाम से पेट्रो डीलर से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु की थी।


बलवंत नीमीवाल रंगदारी मांगने के मामले में गुरुग्राम की जेल में बंद है। जब गोरीवाला के पेट्रो डीलर से रंगदारी मांगी गई थी तो आरोपित जेल से बाहर था। वह किस गिरोह से जुड़ा है, इसकी जांच की जा रही है। साइबर सेल मामले की आगामी जांच कर रही है। -एसआइ शैलेंद्र कुमार, प्रभारी, सदर थाना डबवाली
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477666