search

राजस्थान: खाटू श्याम जा रहे यात्रियों की बस सीकर में ट्रक से भिड़ी, तीन की मौत और 28 घायल

LHC0088 2025-12-10 14:06:59 views 1260
  

राजस्थान में बस हादसा। फोटो - एएनआई



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान में 50 यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई और 28 लोग घायल हैं। बस में सभी तीर्थयात्री सवार थे, जो वैष्णो देवी से यात्रा करके लौटे थे और खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह हादसा राजस्थान में जयपुर-बीकानेर हाईवे के पास मंगलवार की रात लगभग 11 बजे हुआ। फतेहपुर के पास बस अचानक ट्रक से टकरा गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि 3 यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस ने दी जानकारी

फतेहपुर SHO महेंद्र कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह एक स्लीपर बस थी, जिसमें लगभग 50 यात्री सवार थे। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 28 लोग घायल हैं। वहीं, 7 लोगों की हालत गंभीर है।


#WATCH | Rajasthan: Three people were killed and 28 were injured when a sleeper bus collided with a truck near Fatehpur on the Jaipur-Bikaner National Highway in Sikar. The accident occurred around 11 pm last night. Seven of the injured are in critical condition: Fatehpur SHO… pic.twitter.com/gVQpm9ANSQ— ANI (@ANI) December 10, 2025

हादसे की वजह साफ नहीं

सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस हादसे की जांच की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167114