search

संघ की 100वीं वर्षगांठ पर बोले रामलाल, संघ को समझना है तो संघ में आकर देखिए; पंच परिवर्तन पर डाला प्रकाश

Chikheang 2026-1-17 20:26:50 views 1248
  

आरएसएस) के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल ने कार्यक्रम को किया संबोधित। जागरण



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल ने कहा कि भारत सुरक्षित रहे, समृद्ध रहे इसके लिए सभी को सामूहिक प्रयास करना चाहिए। केवल भारत है जो पूरी दुनिया को एक परिवार मानता है। कोरोना इसका उदाहरण है। अपने देश में कोरोना की लड़ाई लड़ते-लड़ते दूसरे देशों को भी दवाई देने का कार्य किया।
\“संघ को समझना है तो संघ में आकर समझो\“

शनिवार शाम सेक्टर-17 ब्लिस बैंक्वेट हाल में संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित युवा उद्यमी गोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता रामलाल ने कहा कि संघ में व्यक्ति पूजा नहीं, केवल तत्व के रूप में परम पवित्र भगवा ध्वज की पूजा की जाती है। संघ में जातिवाद, भाषावाद, प्रांतवाद नहीं है। संघ को समझना है तो संघ में आकर ही समझा जा सकता है। संघ सकारात्मक सोचता है। देश आगे बढ़े, इसके लिए सदैव कार्य करता रहता है। देश की ताकत बढ़ती है तो सबकी ताकत बढ़ती है, इसके लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना पड़ेगा।
\“जागृत हिंदू हर समस्या का है समाधान\“

उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया में भारत के उद्योगों की विश्वसनीयता फिर से बढ़ रही है और ये केवल युवा उद्यमियों के कारण ही संभव हो रहा है। पंच परिवर्तन पर चर्चा करते हुए रामलाल ने कहा कि पंच परिवर्तन केवल बोलने के लिए नहीं, आचरण में लेने के लिए है। उद्यमियों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि जागृत, संगठित, सक्रिय हिंदू समाज सब समस्याओं का समाधान है।

गोष्ठी में संघ के क्षेत्रीय संघचालक पवन जिंदल, प्रांत संघचालक प्रताप सिंह, विभाग संघचालक सुनील जिंदल, उद्योगपति रमणिक सहगल, विभाग कार्यवाह बृजेश सिंह एवं महानगर संघचालक जगदीश ग्रोवर आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- आरएसएस-मुस्लिम बुद्धिजीवी संवाद में डॉ. कृष्ण गोपाल बोले-केवल नागरिक होना ही राष्ट्रवादी होने का प्रमाण नहीं
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168762