search
 Forgot password?
 Register now
search

वैभव सूर्यवंशी से थी उम्‍मीद, श्रीलंका के Viran Chamuditha ने रच दिया इतिहास, 192 रन की पारी खेलकर सभी को दहलाया

cy520520 1 hour(s) ago views 77
  

वीरन चामुदिता दोहरे शतक से चूके।  



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों खेले जा रहे अंडर-19 विश्‍व कप 2026 में एक से एक तूफानी पारियों देखने को मिल रही हैं। टूर्नामेंट के तीसरे दिन आज 2 मुकाबले खेले जा रहे हैं। दिन के पहले मैच में भारतीय अंडर-19 टीम का सामना बांग्‍लादेश से हो रहा है। वहीं दूसरे मुकाबले में श्रीलंका अंडर-19 टीम की टक्‍कर जापान से हो रही है।

इस मुकाबले में श्रीलंका के वीरन चामुदिता ने इतिहास रच दिया। जापान के खिलाफ चामुदिता ने 192 रन बनाए, जो अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में अब तक का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। इस पारी के साथ श्रीलंका ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की।

चामुदिता की इस उपलब्धि ने 2018 में केन्या के खिलाफ हसीथ बोयागोडा द्वारा बनाए गए 191 रनों के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। चामुदिता ने अपनी पारी में 26 चौके और एक छक्का लगाया। टिमोथी मूर ने उन्‍हें पवेलियन भेजा। चामुदिता अब तक 17 यूथ वनडे खेल चुके हैं और यह इस प्रारूप में उनका पहला शतक था। इस पारी से पहले उनके नाम तीन अर्धशतक थे।
U19 विश्व कप में सर्वाधिक स्कोर

  • वीरन चामुदिथा (श्रीलंका): 192 बनाम जापान, 17 जनवरी 2026
  • हसीथा बोयागोडा (श्रीलंका): 191 बनाम केन्या, 23 जनवरी 2018
  • जैकब भुला (न्यूजीलैंड): 180 बनाम केन्या, 17 जनवरी 2018
  • डोनोवन पैगॉन (वेस्टइंडीज): 176 बनाम स्कॉटलैंड, 21 जनवरी 2002
  • डैन लॉरेंस (इंग्लैंड): 174 बनाम फिजी, 27 जनवरी 2016

एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया

सर्वोच्च स्कोर बनाने के अलावा चामुदिथा और दिमान्था महाविताना ने टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। दिमान्था महाविथाना और विरान चामुदिथा के बीच पहले विकेट के लिए 263 गेंदों पर 328 रन जोड़े।
अंडर-19 विश्व कप में सर्वोच्च साझेदारियां

  • दिमान्था महाविथाना और विरान चामुदिथा (श्रीलंका): 328 बनाम जापान, 17 जनवरी 2026
  • डैन लॉरेंस और जैक बर्नहैम (इंग्लैंड): 303 बनाम फिजी, 27 जनवरी 2016
  • ब्रैड विल्सन और बीजे वाटलिंग (न्यूजीलैंड): 273 बनाम स्कॉटलैंड, 19 फरवरी 2004
  • जेसन संघा और नाथन मैकस्वीनी (ऑस्ट्रेलिया): 250 बनाम पीएनजी, 19 जनवरी 2018
  • रचिन रविंद्र और जैकब भुला (न्यूजीलैंड): 245 बनाम केन्या, 17 जनवरी 2018


यह भी पढ़ें- Henil Patel कौन हैं? Under 19 World Cup 2026 के पहले ही मैच में मचाया तहलका, स्विंग स्टार ने खोला पंजा

यह भी पढ़ें- IND vs USA U19 World Cup Highlights: भारत ने जीत का बजाया बिगुल, अमेरिका को DLS पद्यति के आधार पर 6 विकेट से रौंदा
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
149294

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com