search

यूपी दिवस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah, 24 जनवरी को होगा उद्घाटन

deltin33 2026-1-17 12:28:10 views 1248
  

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह



राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : उत्तर प्रदेश दिवस के उद्घाटन कार्यक्रम में 24 जनवरी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल हो सकते हैं। प्रदेश सरकार उनको बुलाने की तैयारी कर रही है।
यूपी दिवस का मुख्य कार्यक्रम पहली बार नवनिर्मित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर होगा। यह वही स्थल है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 दिसंबर को किया था। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रदेश सरकार इस वर्ष ‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश’ थीम पर यूपी दिवस के कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।

राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सभी जिलों में किया जाएगा। जिलों में उप्र की विकास यात्रा से जुड़ी प्रदर्शनियां, सरकारी योजनाओं के स्टाल, ओडीओपी उत्पादों की प्रदर्शनी व विक्रय, जीआइ टैग उत्पादों का ट्रेड शो तथा ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ के उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। मिशन शक्ति, नवाचार और वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131