search

मुंगेर में शुरू हुआ ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ अभियान,जनता की शिकायतें अब मौके पर सुनेंगे अधिकारी

cy520520 2026-1-17 12:28:04 views 1255
  

मुंगेर में शुरू हुआ सबका सम्मान जीवन आसान



संवाद सहयोगी, मुंगेर। जनता की समस्याओं के  समाधान और प्रशासन को जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से जिले में ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ अभियान की शुरुआत सोमवार से की जा रही है। शनिवार को समाहरणालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने अभियान से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान के तहत मुख्यालय से लेकर पंचायत स्तर तक सभी संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में निर्धारित समय पर मौजूद रहेंगे। आम नागरिक सीधे अपनी समस्या लेकर अधिकारियों से मिल सकेंगे।  
कार्यालय अवधि के दौरान जनता की शिकायतें सुनी जाएंगी

डीएम ने कहा कि हर सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को कार्यालय अवधि के दौरान जनता की शिकायतें सुनी जाएंगी और उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। शिकायत लेकर आने वाले लोगों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ पीने के पानी की सुविधा भी संबंधित विभागों द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।  

डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना और समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों को गंभीरता से लें और तय समय सीमा में उसका समाधान करें।  
समस्याओं का मौके पर समाधान करने का प्रयास

वहीं पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पुलिस प्रशासन भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएगा। सप्ताह में दो दिन पुलिस मुख्यालय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सर्किल इंस्पेक्टर और सभी थाना प्रभारी आम लोगों की शिकायतें सुनेंगे। खासकर भूमि विवाद, मारपीट, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और अन्य पुलिस से जुड़ी समस्याओं का मौके पर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।  

एसपी ने कहा कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास बढ़ाना इस अभियान का अहम हिस्सा है। शिकायतों के त्वरित निस्तारण से कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को न्याय मिलने में आसानी होगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164148