search

दिल्ली में घने कोहरे से जारी है ट्रेनों की लेटलतीफी, 66 से अधिक गाड़ियां प्रभावित; यात्री परेशान

cy520520 2026-1-17 09:57:31 views 1100
  

ठंड और कोहरे से थमी ट्रेनों की रफ्तार। सांकेतिक तस्वीर



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। शनिवार को दिल्ली आने वाली 66 से अधिक ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। देरी से दिल्ली आने के कारण कई ट्रेनें विलंब से चलेंगी। लंबी दूरी की यात्रियों के साथ ही दैनिक यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है।

सहारनपुर-पुरानी दिल्ली पैसेंजेर सवा दो घंटे, दनकौर-शकूरबस्ती ईएमयू पौने दो घंटे, मथुरा-नई दिल्ली ईएमयू डेढ़ घंटे, जींद -नई दिल्ली एमईएमयू, पानीपत-गायिाबाद एमईएमयू, मथुरा-गाजियाबाद ईएमयू सवा घंटे, बल्लभगढ़-शकूरबस्ती ईएमयू, हिसार-नई दिल्ली पैसेंजर एक घंटा देरी से चल रही हैं।

यह भी पढ़ें- घने कोहरे की चादर से ढका दिल्ली-एनसीआर, भीषण ठंड में अलाव बना सहारा; AQI गंभीर होने पर GRAP-3 लागू

कई अन्य लोकल ट्रेनें भी आधे घंटे से लेकर एक घंटे लेट हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो रही है।
दिल्ली से देरी से रवाना होने वाली ट्रेनें

    ट्रेन का नाम विलंब (लगभग)
   
   
   नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर विशेष
   सवा सात घंटे
   
   
   नई दिल्ली-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस
   पौने पांच घंटे
   
   
   नई दिल्ली-सोगरिया (कोटा) सुपरफास्ट एक्सप्रेस
   सवा तीन घंटे
   
   
   नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर विशेष
   दो घंटे
   
   
   नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस
   सवा घंटे
   
   
   नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
   सवा घंटे
   
   
   नई दिल्ली-राजगीर
   एक घंटे
   

यह भी पढ़ें- लाल किले में पहली बार लगेंगे CCTV कैमरे, ASI ने सात साल बाद दी योजना को मंजूरी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164148