search

प्रतापगढ़ में गंगा स्नान करने प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप को बस ने मारी टक्कर, 23 घायल

Chikheang 2026-1-17 09:57:30 views 822
  

घायलों का हालचाल पूछते अधिकारी। जागरण  



जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान करने के लिए प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को  प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में लोहरौली, सांथा संत कबीर नगर के संतराम, कर्मराज, राम अंजोर समेत 23 श्रद्धालु घायल हो गए।

पांच को अधिक चोट लगी, बाकी को मामूली। पुलिस ने घायलों को राजा प्रताप बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया है। यह हादसा शहर के करीब जोगापुर में प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर शनिवार सुबह हुआ।

घायलों में बच्चे, महिलाएं भी शामिल हैं। पिकअप चालक गिरीश चंद्र बाल-बाल बच गया। माना जा रहा है कि यह घटना कोहरे के कारण हुई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168736