search

UP Weather: यूपी में अचानक फिर बदला मौसम, आज से तीन दिन घने कोहरे का अलर्ट

LHC0088 2026-1-17 06:56:11 views 659
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी और आसपास के जिलों में करीब एक सप्ताह तक लगातार अच्छी धूप निकलने से दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना रहा, लेकिन शुक्रवार को अचानक मौसम ने फिर करवट ली और सुबह घना कोहरा छाने से कई इलाकों में दृश्यता 150 मीटर रिकॉर्ड की गई। लगातार दूसरे दिन लखनऊ का न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहा और 5.8 डिग्री सेल्सियस के साथ लोग ठिठुरे।

दिन का तापमान 19.6 डिग्री पहुंच गया। गुरुवार को यहां 5.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन लखनऊ और आसपास समेत पूर्वी यूपी में घना कोहरा छाएगा। हालांकि, इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

हरदोई, कानपुर और अयोध्या में सबसे ठंडी रात


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शनिवार से सोमवार तक घना कोहरा छाएगा। सुबह-शाम गलन बरकरार रहेगी। ऐसे में अभी अगले सप्ताह तक ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। हालांकि, सुबह 10 बजे के बाद कोहरा का असर कम हो जाएगा और धूप भी निकलने के आसार हैं। शुक्रवार को गलन बढ़ने की वजह से लोग अलाव जलाकर तापते हुए दिखे। हालांकि, सवा दस बजे के करीब कोहरा छंटने लगा और कमजोर धूप खिली फिर भी गलन बरकरार रही।

  

कोहरे का असर आम जनजीवन पर भी पड़ा। सुबह के समय सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जिलों में दृश्यता 20 मीटर से भी कम दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, हरदोई, कानपुर नगर और अयोध्या में सबसे ठंडी रात रही। तीनों जिलों में न्यूनतम तापमान रिकार्ड चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि के साथ कोहरा एवं शीत दिवस की संभावना है। उधर, पश्चिमी जिलों में 22 और 23 जनवरी को छिटपुट बारिश के आसार हैं।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: नैनीताल में पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद बढ़ी गर्मी, मौसम ने चौंकाया
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166561