search

Uttarakhand Weather Today: पहाड़ों में वर्षा-बर्फबारी का अनुमान, मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे की चेतावनी

deltin33 2026-1-17 06:26:50 views 1241
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड में मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक दिन के समय धूप निकलने से कुछ राहत जरूर मिल रही है, लेकिन सुबह और शाम कड़ाके की ठंड लोगों को बेहाल कर रही है।

मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे का प्रकोप जारी है, जबकि कई स्थानों पर शीतलहर और शीत दिवस जैसी स्थिति बनी हुई है। पहाड़ों में लंबे समय से बारिश और बर्फबारी का इंतजार अब भी जारी है।

अब मौसम विभाग की ओर से आज पहाड़ों में हल्की वर्षा-बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे और शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

शुक्रवार को मौसम विभाग का पूर्वानुमान एक बार फिर गलत साबित हुआ है और अपेक्षित वर्षा व बर्फबारी के बजाय मौसम शुष्क ही बना रहा।

पहाड़ों में हल्की वर्षा-बर्फबारी की उम्मीद थी, लेकिन ज्यादातर क्षेत्रों में दिनभर धूप खिली रही। जबकि, सुबह मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहा। वहीं, शाम को भी पारे में तेजी से गिरावट आने से ठिठुरन बढ़ गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा व 3400 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा राज्य के शेष सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जनपदों के अनेक स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। साथ ही इन दोनों जनपदों के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर और शीत दिवस के आसार हैं।

इसके लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने को लेकर येलो अलर्ट है।
प्रमुख शहरों के तापमान
शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
देहरादून22.1 5.6
ऊधमसिंह नगर19.02.2
मुक्तेश्वर20.35.1
नई टिहरी19.25.8


  

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: पहाड़ों में आज वर्षा-बर्फबारी की संभावना, मैदान में घने कोहरे को लेकर आरेंज अलर्ट

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: मैदान में धूप से तपिश गायब, हल्‍द्वानी में रात का पारा 0.5 डिग्री पहुंचा; स्कूलों में दो दिन छुट्टी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477614