search

कानपुर में अवैध तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेजा

Chikheang 2026-1-17 02:25:45 views 1069
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। रेलबाजार पुलिस ने तमंचे और कारतूस के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित शौक के चलते और इलाके में रौब गांठने के लिए कमर में तमंचा लगाकर चलता था। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है।

रेलबाजार थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि बीते गुरुवार की देर रात को पुलिस ने सूचना के आधार पर शिव नारायण टंडन सेतु के नीचे से युवक को पकड़ा।

तलाशी लेने पर आरोपित के पास एक तमंचा और कारतूस मिला। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम मीरपुर कैंट तलउवा निवासी मोहम्मद सैफुद्दीन बताया।

आरोपित ने बताया कि वह शौक के चलते और इलाके में रौब गांठने के लिए तमंचा लगाकर चलता है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित को जेल भेज दिया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168721