search

मुजफ्फरपुर में वर्चस्व की लड़ाई में प्रोपर्टी डीलर को पैर में मारी गोली, हथियार लहराते हुए भागे अपराधी

cy520520 2026-1-17 00:26:40 views 808
  

वर्चस्व की लड़ाई में प्रोपर्टी डीलर को पैर में मारी गोली। फोटो जागरण



केशव कुमार, मुजफ्फरपुर। अहियापुर थाना क्षेत्र के जियालाल राय चौक, बांध रोड में शुक्रवार की रात आपसी वर्चस्व को लेकर 50 वर्षीय सुबोध कुमार को गोली मार दी। सुबोध प्रापर्टी डीलर बताया गया है।

घटना के बाद बुलेट बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम देकर हथियार लहराते हुए चंदवारा बांध की ओर भाग निकला। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। गोली से जख्मी प्रापर्टी डीलर को उठाकर आनन फानन में बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अस्पताल के आइसीयू में उसका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि इस घटना में एक गोली सुबोध कुमार के बाएं पैर में लगी, जो बीच पैर में पीछे से छेदते हुए आगे की ओर से निकल गया। इसमें एक हड्डी फैक्चर कर गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी और अहियापुर थानेदार रोहन कुमार दल बल के साथ अस्पताल पहुंचे। घटना के संबंध में पीड़ित और उसके परिजन से पूछताछ कर जानकारी ली।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में जियालाल चौक और नाजिरपुर के पांच छह आरोपितों का नाम बताया है। जिसमें से दो युवक पर बुलेट से आकर गोली मारने का आरोप लगाया है। इधर, अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि गोली से जख्मी सुबोध कुमार की स्थिति खतरे से बाहर है।

मामले में पीड़ित का फर्द बयान दर्ज करने की कवायद की जा रही है। इसके अलावा घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी ने बताया कि 2023 से दो गुटों के बीच लगातार विवाद चला आ रहा है।आपसी विवाद बढ़ गया और दूसरे गुट के लोगों ने फायरिंग की है। अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। सिटी एसपी ने बताया कि गोली कांड करने वाले अभियुक्तों पर पहले भी एफआईआर कर उचित कार्यवाही करते हुए सभी को जेल भेजा गया था। सभी बेल पर बाहर हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164130