search

पत्नी ने कर लिया आत्मदाह, बचाने के बजाय वीडियो बनाता रहा पति; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chikheang 2026-1-16 23:26:47 views 562
  

क्रूरता और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सूरत में पारिवारिक विवाद की वजह से 31 वर्षीय महिला ने घर में आत्मदाह कर लिया, लेकिन मौके पर मौजूद पति ने उसे बचाने के बजाय घटना का वीडियो बनाता रहा। पुलिस ने बताया कि पति रंजीत साहा को क्रूरता और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

प्रतिमादेवी नामक महिला ने चार जनवरी को यह आत्मघाती कदम उठाया और 12 जनवरी को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस निरीक्षक एसी गोहिल ने बताया कि इच्छापुर पुलिस थाने में 14 जनवरी को साहा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

गोहिल ने बताया कि मौत से एक दिन पहले 11 जनवरी को पुलिस को दिए बयान में महिला ने कहा था कि उसने आत्मदाह की कोशिश की थी। हालांकि, महिला के भाई को उसके पति की संलिप्तता का संदेह था और उसने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस निरीक्षक ने कहा कि मामले की जांच के दौरान हमे रंजीत साहा के मोबाइल फोन में एक वीडियो क्लिप मिली, जिससे जानकारी मिली कि वह अपनी पत्नी को बचाने के बजाय घटना रिकॉर्ड कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि दंपती मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और पति-पत्नी के बीच बच्चों से जुड़े एक मामूली विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद यह घटना घटी। उसने बताया कि झगड़े के दौरान साहा ने कथित तौर पर अपनी पत्नी से कहा कि वह तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ले।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168712