search

जेठ और ससुर से किया रोमांस, पति ने लिपस्टिक से भरी मांग, 34 साल में ही इस एक्ट्रेस की हुई थी दर्दनाक मौत

deltin33 2026-1-21 21:27:49 views 697
  

गीता बाली और शम्मी कपूर (फोटो-इंस्टाग्राम)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देव आनंद के साथ अपनी यादगार जोड़ी और बॉलीवुड में एक बेफिक्र, आधुनिक महिला की छवि के लिए मशहूर एक्ट्रेस योगिता बाली ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। लेकिन उन्हें सुपरस्टार शम्मी कपूर की पत्नी के रूप में सबसे ज्यादा याद किया जाता है।

गीता बाली बॉलीवुड की एक मशहूर एक्टर, डांसर, सिंगर और निर्माता थीं, जिन्होंने फिल्म जगत पर एक अमिट छाप छोड़ी। हालांकि, उनकी मृत्यु के लगभग 60 साल बाद भी, बहुत कम लोग उनकी दुखद कहानी को याद करते हैं।

यह भी पढ़ें- Shammi Kapoor के गाने आजा आज मैं हूं प्यार तेरा पर डांस करती नजर आई शबाना आजमी, सिर पर गुलदस्ता रखे आईं नजर
शादी के बाद भी फिल्मों में किया काम

गीता बाली ने दो दशकों से अधिक के अपने करियर में 75 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। उस समय गीता बाली कपूर परिवार की एकमात्र महिला थीं जिन्होंने शादी के बाद भी फिल्मों में काम करना जारी रखा। यह कहावत मशहूर थी कि उस समय कपूर परिवार की महिलाएं सिनेमा में काम नहीं करती थीं।

  
मंदिर में कर ली थी दोनों ने शादी

गीता बाली और शम्मी कपूर की लव स्टोरी फिल्म ‘रंगीला रतन’ की मेकिंग के वक्त साल 1955 में शुरू हुई थी लेकिन पृथ्वीराज कपूर बेटे के इस फैसले से खुश नहीं थे। दरअसल उस वक्त तक कपूर खानदान के सदस्य किसी एक्ट्रेस से शादी नहीं करते थे। लेकिन शम्मी अपनी बात के पक्के थे और बिल्कुल भी पीछे हटने से मना कर दिया। इस वजह से दोनों ने मंदिर में चुपचाप फेरे ले लिए। शम्मी कपूर ने लिपस्टिक से गीता बाली की मांग भरी थी।
राज कपूर के साथ केमिस्ट्री को किया पसंद

गीता बाली ने अपना फिल्मी करियर की शुरुआत एक चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर की थी। उस समय वो केवल 12 साल की थीं। गीता बाली की डेब्यू फिल्म \“बदनामी\“ थी जो 1946 में रिलीज हुई थी। 1950 तक गीता हिंदी में एक स्टार के रूप में अपनी पहचान बना चुकी थीं। गीता बाली ने पृथ्वीराज कपूर के साथ फिल्म \“आनंद मठ\“ (1952) में काम किया। उस दौरान उनके साथ उन्होने आनस्क्रीन रोमांस भी किया। इसके अलावा उन्होंने राज कपूर के साथ \“बावरे नैन\“ में काम किया, जहां उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आई।

गीता और शम्मी के एक बेटा आदित्य राज कपूर और एक बेटी कंचन थी। बेटी के जन्म के 4 साल बाद ही गीता बाली चल बसी थीं। चेचक की बीमारी की वजह से 34 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें- 20 पानी-पुरी एक साथ खा जाते थे Shammi Kapoor, भांजे ने किया खुलासा
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477876