search

गाजीपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर की दर्दनाक मौत, लोगों ने की मुआवजे की मांग

Chikheang 2026-1-16 22:27:20 views 971
  

तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर की दर्दनाक मौत।



जागरण संवाददाता, औडिहार (गाजीपुर)। रेलवे के कार्य के लिए मिट्टी गिराकर लौट रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कुचलकर ताजपुर निवासी मजदूर मिथिलेश बिंद की मौत हो गई। दुर्घटना से नाराज गैबीपुर व ताजपुर के लोगों ने जाम लगा दिया।

लोग पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के साथ ही मिट्टी ढुलाई किसी दूसरे रास्ते करने की मांग कर रहे थे। शुक्रवार की देर शाम मिथिलेश बिंद गांव गैबीपुर से काम करके घर लौट रहा था।

गैबीपुर अंडर पास के करीब मिट्टी गिराकर लौट रही खाली ट्रैक्टर-ट्राली ने मजदूर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला। गैबीपुर व ताजपुर के लोगों ने जाम लगा दिया।

उनका कहना था कि सिंगल सड़क होने के बावजूद रेलवे की मिट्टी गिराने वाले ट्रैक्टर तेज रफ्तार दौड़ते हैं। इससे आए दिन हादसे होते हैं।

रेलवे से गांव सिधरा से मिट्टी मंगाई जा रही है। इसके लिए काफी संख्या में ट्रैक्टर लगाए गए हैं। लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168736