search

Barabanki Weather: कड़ाके की ठंड से ठिठुरा शहर, ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे; सात ट्रेनें हुईं लेट

deltin33 2026-1-16 19:57:24 views 1240
  



संवाद सूत्र, बाराबंकी। शुक्रवार की सुबह एक बार फिर मौसम ने करवट ली। सुबह से घना कोहरा और पाले का प्रकोप दिखा। पूर्वांचल एक्सप्रेस सहित सभी पांच हाईवे पर वाहनों की रफ्तार मंद रहीं। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की गति धीमी रही और चालक फाग लाइट जलाकर वाहन चलाते नजर आए। गलन भरी ठंड से शहर ठिठुर सा गया।

छुट्टी के बाद शुक्रवार को स्कूल बच्चे ठिठुरते हुए पहुंचे। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम रही। चार दिनों से लगातार खिल रही धूप से नगर सहित गांवों के अलाव की आंच ठंडी पड़ गई थी। शुक्रवार को अलाव फिर से जलाने को लोग मजबूर हुए। शहर के छाया चौराहा, कंपनीबाग, पल्हरी, पटेल तिराहा, धनोखर, बस अड्डे व रेलवे स्टेशन पर चहल पहल कम दिखाई पड़ी। दफ्तर जाने वाले लोग देर से पहुंचे।

कोहरे के चलते सात ट्रेनें विलंबित हुईं। बाघ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, शहीद एक्सप्रेस तीन घंटे, बनारस एक्सप्रेस दो घंटे, अवध आसाम एक्सप्रेस चार घंटे लेट से पहुंची। भोर से शुरू हुआ कोहरा दिन में 11 बजे तक और शाम चार बजे से फिर कोहरा शुरू हो गया। महज 100 कदम की दृश्यता रही। गेहूं के लिए जहां मौसम वरदान बन रहा है और आलू व सरसों फसल के लिए कोहरा नुकसानदायक बना रहा।

किसान लक्ष्मी चन्द्र बताते हैं कि अधिक ठंड और पाला से आलू और सरसों की फसलों को नुकसान हो सकता है। देवा कस्बे में दिन में अलाव की व्यवस्था न होने से जायरीन ठंड से बचाव के जतन करते दिखे। कोहरे की वजह से लोगों ने अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी देर से खोले।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477572